फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Less impact of western disturbance in Chhattisgarh, weather will remain dry for next five days

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम, अगले पांच दिन तक शुष्क रहेगा मौसम

Tue, 03 Feb 2026 10:31 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 03 Feb 2026 10:31 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। हालांकि प्रदेश में फिलहाल कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, इसके बावजूद दिन और रात के तापमान में मामूली बदलाव दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Less impact of western disturbance in Chhattisgarh, weather will remain dry for next five days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। हालांकि प्रदेश में फिलहाल कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, इसके बावजूद दिन और रात के तापमान में मामूली बदलाव दर्ज किया जा रहा है। मौसम शुष्क बना हुआ है और ठंड के विदा होने तथा गर्मी के आगमन के बीच मौसम एक तरह के ठहराव के दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन


बीते तीन दिनों से राजधानी रायपुर राज्य का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। आंकड़ों के अनुसार रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आई है। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश के अन्य शहरों की तुलना में अधिक रहा।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से जब हवाओं की दिशा बदलती है तो रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होती है, वहीं नमी कम होने पर न्यूनतम तापमान गिर जाता है। यही कारण है कि दिन और रात के तापमान में लगातार हल्का अंतर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क और स्थिर रहेगा। कम से कम आगामी दो दिनों तक किसी तरह के मौसमीय बदलाव की संभावना नहीं है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई है, जबकि दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।


प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर शहर में मंगलवार की सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed