{"_id":"63a67f43639bd40b892e9a64","slug":"leopard-attacked-an-child-sitting-with-family-outside-the-house-in-manendragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manendragarh: मासूस पर तेंदुआ ने किया हमला, हालत नाजुक, परिवार के साथ घर के बाहर बैठा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manendragarh: मासूस पर तेंदुआ ने किया हमला, हालत नाजुक, परिवार के साथ घर के बाहर बैठा था
Sat, 24 Dec 2022 01:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 24 Dec 2022 01:03 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के एमसीबी में परिवार के साथ घर के बाहर बैठे मासूम पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने देखा तो चिल्लाते हुए तेंदुआ की तरफ दौड़े। इस पर बालक को छोड़ कर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
तेंदुआ के हमले से घायल बच्चे का इलाज करते डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में तेंदुआ ने मासूम बालक पर हमला कर दिया। हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घर वालों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जनकपुर में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी होने पर विधायक गुलाब कमरो ने वन मण्डल अधिकारी से ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
मामला जिले के मनेंद्रगढ़ वन मंडल कुंवारपुर के छपराटोला का है। यहां आठ वर्षीय मासूम बालक के ऊपर तेंदुआ ने हमला कर दिया। मासूम अपनी दादी, बहन और मां के साथ अपने घर के बाहर बैठा था। बच्चे की मां फुलमतिया ने बताया कि वह मोबाइल पर बात करने लगी, इसी समय आदमखोर तेंदुआ आया और अचानक मासूम पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन को पकड़ पकड़ कर जंगल की तरफ भागने लगा। घर के बाहर की दीवार ऊंची होने के कारण वह छलांग नहीं लगा सका। ग्रामीणों ने देखा तो चिल्लाते हुए तेंदुआ की तरफ दौड़े। इस पर बालक को छोड़ कर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
बच्चे का गंभीर हालत में सीएचसी में इलाज किया जा रहा है। बच्चे के गले में गंभीर चोंटे आई हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह घटना इस क्षेत्र में दूसरी बार हुई है। इससे पहले भी तेंदुआ ने जंगल में एक महिला पर हमला करके घायल कर दिय़ा था। कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
वन परिक्षेत्र अधिकारी राम सागर गुप्ता ने सीएचसली पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद लोगों को रात में जंगल की तरफ न जाने की सलाह दी थी। इसके लिए क्षेत्र में मुनादी भी कराई गई थी। बताया कि घायल के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की गई है। विधायक गुलाब कमरों के निर्देशन में स्थानीय कांग्रेसी नेता सीएचसी पहुंचे। उन्होंने मासूम के इलाज के बारे में डॉक्टरों से चर्चा की।