फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Legend 90 Cricket League in Raipur: 2 matches played today, match will start at 4 pm, free entry every match

रायपुर में लेजेंड 90 क्रिकेट लीग: आज खेले जाएंगे 2 मैच, शाम 4 बजे से मैच शुरू, हर मैच में मिलेगी फ्री एंट्री

Fri, 07 Feb 2025 03:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 07 Feb 2025 03:08 PM IST
सार

राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग का दूसरा दिन यानी आज दो मैच होने वाला है। आज सात फरवरी को शाम चार बजे से राजस्थान किंग्स और दुबई जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन
Legend 90 Cricket League in Raipur: 2 matches played today, match will start at 4 pm, free entry every match
रायपुर में लेजेंड 90 क्रिकेट लीग का आज दूसरा दिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग का दूसरा दिन यानी आज दो मैच होने वाला है। आज सात फरवरी को शाम चार बजे से राजस्थान किंग्स और दुबई जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। वहीं शाम सात बजे से गुजरात सेम्प आर्मी और बिग ब्यॉज के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन


प्रदेश वासियों के लिए खुशी की बात यह है कि अब सभी फ्री में क्रिकेट मैच का आनंद ले सकेंगे। जी हां इस टूर्नामेंट में अब दर्शकों के लिए प्रवेश मुफ्त कर दिया गया है। अब रायपुर में हो रही इस क्रिकेट सीरीज के मैच देखने के लिए टिकट की कोई जरूरत नहीं है। आप सभी 18 फरवरी तक सभी  मुकाबले निशुल्क देख सकते हैं।
विज्ञापन


इन दोनों टीमों के बीच टक्कर 
बता दें कि पहला मैच राजस्थान किंग्स और दुबई जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। जिसमें राजस्थान किंग्स का कप्तान ड्वेन ब्रावो और दुबई जायंट्स के कप्तान शाकिब अल हसन होंगे। वहीं शाम सात का मैच गुजरात सेम्प आर्मी और बिग ब्यॉज के बीच खले जाएगागुजरात सेम्प आर्मी और बिग ब्यॉज के बीच मुकाबला होगा। इसमें गुजरात सेम्प आर्मी के कप्तान युसूफ पठान और बिग ब्यॉज के कप्तान तिलकरत्ने दिलशान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री एंट्री
अब दर्शक 'पहले आओ, पहले पाओ' के सिद्धांत के अनुसार स्टेडियम में सीटें हासिल कर सकते हैं। दर्शक अपने साथ खाने-पीने की चीजें साथ ले जा सकते हैं, लेकिन गुटखा, नशीली वस्तुएं और नुकीली चीजें ले जाना प्रतिबंधित है।

इन टीमों के बीच होंगे मुकाबले
  • छत्तीसगढ़ वॉरियर्स
  • बिग बॉयज़
  • दुबई जायंट
  • दिल्ली रॉयल्स
  • राजस्थान किंग
  • हरियाणा ग्लेडियेटर्स
  • गुजरात संप्रमी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed