{"_id":"69a6cb69a61d6f5dc702853c","slug":"laxmi-verma-in-the-fray-for-rajya-sabha-from-chhattisgarh-bjp-expresses-confidence-in-women-leadership-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा मैदान में, भाजपा ने महिला नेतृत्व पर जताया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा मैदान में, भाजपा ने महिला नेतृत्व पर जताया भरोसा
Tue, 03 Mar 2026 05:22 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 03 Mar 2026 05:22 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने इस निर्णय के साथ एक अनुभवी, संगठननिष्ठ और जमीनी कार्यकर्ता को उच्च सदन के लिए आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा मैदान में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने इस निर्णय के साथ एक अनुभवी, संगठननिष्ठ और जमीनी कार्यकर्ता को उच्च सदन के लिए आगे बढ़ाया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में दायित्व निभा रही हैं।
लक्ष्मी वर्मा का राजनीतिक सफर संगठनात्मक सक्रियता और निरंतर मेहनत से जुड़ा रहा है। वे भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं। इसके साथ ही रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने प्रशासनिक अनुभव प्राप्त किया है। बूथ से लेकर मंडल और जिला स्तर तक संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने पार्टी के भीतर एक समर्पित कार्यकर्ता की पहचान बनाई है।