{"_id":"670fba529f72453bc904a129","slug":"last-journey-after-the-death-of-the-six-year-old-son-of-former-district-panchayat-member-2024-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सबको रुला गया स्वतंत्र: पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की मौत, अंतिम यात्रा में शामिल हुए कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबको रुला गया स्वतंत्र: पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की मौत, अंतिम यात्रा में शामिल हुए कृषि मंत्री
Wed, 16 Oct 2024 06:38 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामनुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामनुजगंज
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 16 Oct 2024 06:38 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामनुजगंज जिला पंचायत उपाध्यक्ष राधा सिंह देव के पोते और पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव के छह वर्षीय बेटे की हादसे के बाद मौत हो गई। उसकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
बेटे की मौत से घर में छाया मातम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलरामपुर-रामनुजगंज जिला पंचायत उपाध्यक्ष राधा सिंह देव के पोते और पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव के छह वर्षीय पुत्र स्वतंत्र सिंह देव अपने माता पिता के साथ अंबिकापुर अपनी बुआ के यहां गया था। इसी दौरान रात नौ बजे के करीब खेलने के दौरान कार के नीचे आ गया। जिससे उसके पेट में गंभीर चोट लगी तो उसे तत्काल निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
स्वजन बिलासपुर ले गए। जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसका निधन हो। घटना से पूरे बलरामपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भारी जन सैलाब के बीच मासूम स्वतंत्रत का अंतिम संस्कार किया गया। कृषि मंत्री राम विचार नेताम अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए एवं शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
दादी, मम्मी, पापा का लाडला स्वतंत्र काफी नटखट,प्यारा और चंचल हाजिर जवाब था। स्वतंत्र नगर के एक निजी स्कूलों में कक्षा पहली में पढ़ता था। नन्ही उम्र में शरारतों एवं चंचलता के साथ-साथ व पढ़ाई में भी मेधावी था। दादी, मम्मी उसे एक मिनट के लिए भी अकेले नहीं छोड़ते थे। हर छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान मम्मी पापा एवं दादी देते थे। थोड़ी सी भी चोट लगने पर पूरा घर चिंतित हो जाता था।
विज्ञापन
मंगलवार को स्वतंत्र अपने मम्मी-ृपापा के साथ अंबिकापुर गया था। मंगलवार के रात में आने की तैयारी थी। इसके पूर्व वह अपने बुआ के घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह कर के चपेट में आ गया। जिससे उसके पेट में गंभीर चोट लगी तत्काल उसे अंबिकापुर के निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर किया गया जिसके बाद स्वजनों के द्वारा बिलासपुर ले जाया गया जहां अपोलो में इलाज के दौरन आज सुबह मृत्यु हो गई।
स्वतंत्रत के पार्थिव शरीर को चांदो रोड स्थित घर पर रखा गया था। जहां अंतिम दर्शन करने के लिए पूरे जिले सहित संभाग से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। जिस कारण से चांदो रोड में जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी। वहीं जब अंतिम संस्कार के लिए सेंदुर नदी ले जाए जाने लगा तो भीड़ के कारण गौरव पथ काफी देर तक वन वे रहा। हृदय विदारकार घटना से हर एक की आंखें नम थी।