फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   landlords submitted information of tenants to their local police station in Bastar

CG : 25 दिनों में 1500 से अधिक मकान मालिकों ने जमा किया किरायेदारों का फार्म, जानिए क्यों जरूरी है सत्यापन

Sat, 29 Jul 2023 05:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 29 Jul 2023 05:13 PM IST
सार

बस्तर में 25 दिनों में 1500 से अधिक मकान मालिकों ने अपने स्थानीय थाने में किरायेदारों की जानकारी जमा की है। बताया जा रहा है कि  उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा ने मकान मालिकों से अपील की थी।
 

विज्ञापन
landlords submitted information of tenants to their local police station in Bastar
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

बस्तर पुलिस ने शहर के तमाम मकान मालिकों को अपने यहां रखने वाले किरायेदारों की सूची देने की बात कही थी। इसके बाद मकान मालिकों द्वारा अपने क्षेत्र के थाना में जाकर किरायेदारों की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा ने बस्तर जिले में रहने वाले स्थानीय लोगों से अपील की थी कि बस्तर पुलिस के द्वारा जारी किये गये मकान किरायेदार फार्म को सही ढंग से भरकर अपने क्षेत्र के थाने में जमा करें। पुलिस के निर्देश के बाद 1508 मकान मालिकों ने किरायेदारों का नाम, पता, स्थाई पता व उनका आधार कार्ड सहित परिवार के सभी सदस्यों के नाम आदि की जानकारी भरकर संबंधित थाने में जमा की है।
विज्ञापन


क्यों है आवश्यक किरायेदारों का सत्यापन?
पुलिस का कहना है कि आपके यहां रहने वाला दूसरे राज्य या जिले के किरायेदार अपराधी हो सकता है। हो सकता है वह आपके यहां अपराध करने के बाद छुपने आया हो, उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट भी हो सकता है। हो सकता है किरायेदार भविष्य में आपके आसपास कोई जघन्य अपराध कर किसी दूसरे के यहां शरण ले। इसीलिए किरायेदारों के बारे जानकारी मांगी गई है, ताकि पुलिस आसानी से अपराधी तक पहुंच सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed