{"_id":"979b5ee6-8e2e-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"land-scam-in-19-thousand-villages-of-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मध्य प्रदेश के 19 हजार गांवों में जमीन घोटाला'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मध्य प्रदेश के 19 हजार गांवों में जमीन घोटाला'
बिलासपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 16 Mar 2013 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में भदौरा जमीन घोटाले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने राज्य की भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर बयानबाजी की। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा की केवल भदौरा ही नहीं बल्कि प्रदेश के 20 हजार गांवों में से 19,100 गांवों में जमीन घोटाला हुआ है।
विज्ञापन
अजीत जोगी के नेतृत्व में भदौरा जमीन घोटाले के विरोध में राज्य शासन के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। अजीत जोगी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्य भर में आंदोलन कर राज्य सरकार के मंत्रियों की कारगुजारियों को जनता के समाने रखे ताकि जनता भ्रष्ट सरकार को सात माह बाद सत्ता से उखाड़ फेंके।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन ज्ञापन के बाद सारे कांग्रेसी नेताओं ने भदौरा ग्राम पहुंचकर पीड़ित किसानों से मुलाकात की। प्रदेश कांग्रेस के मुखिया नंद कुमार पटेल ने तात्कालीन राजस्व मंत्री अमर अग्रवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि स्थानीय दलालों और राजस्व अधिकारियों में भदौरा के सीधे-साधे किसानों के साथ छल करने की हिम्मत नहीं थी। संबंधित विभाग के तत्कालीन मंत्री द्वारा अपने परिजनों को जमीन दिलाने के लिए यह साजिश रची गयी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि भदौरा जमीन घोटाले में तत्कालीन राजस्व मंत्री और वर्तमान में नगरीय प्रशासन, स्वास्थ एवं आबकारी मंत्री अमर अग्रवाल के परिजनों का नाम सामने आया था। इसके बाद जिला शहर कांग्रेस ने 11 मार्च सोमवार को रैली निकालकर स्थानीय विधायक अमर अग्रवाल का पुतला जलाया था और मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।