Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Lakhs of devotees are reaching Bamleshwari temple woman died in the fair appeal to maintain order in Rajnandga

Rajnandgaon: बम्लेश्वरी मंदिर में लाखों में पहुंच रहे भक्त, मेले में महिला की मौत, व्यवस्था बनाए रखने की अपील

Sun, 06 Oct 2024 03:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 06 Oct 2024 03:01 PM IST
सार

आज डोंगरगढ़ मेले में एक महिला की मौत हुई है मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है।

विज्ञापन
Lakhs of devotees are reaching Bamleshwari temple woman died in the fair appeal to maintain order in Rajnandga
मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में भक्तों का तांता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में लाखों की संख्या में नवरात्र पर्व पर लोग माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, कलेक्टर ने मां बम्लेश्वरी मंदिर में भीड़ की अधिकता को देखते हुए सभी श्रद्धालुओं एवं पद यात्रियों से अपील की है और जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की बात कही गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि आज डोंगरगढ़ मेले में एक महिला की मौत हुई है मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है। राजनांदगांव जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर डोंगरगढ़ में विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी देवी का मंदिर स्थित है, मां के दर्शन के लिए नवरात्रों पर पर लाखों की संख्या में भक्त यहां पहुंच रहे हैं, अभी तक लगभग 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए हैं। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अपील की जा रही है,वहीं डोंगरगढ़ मेले में आज एक लगभग 35 से 40 वर्षी महिला की मौत हुई है मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि मां बम्लेश्वरी मंदिर में भीड़ की अधिकता है,श्रद्धालु एवं पदयात्रियों से अपील है कि वह व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और अपने परियों का इंतजार करें,इसके साथ ही बुजुर्ग बच्चों माता एवं दिव्यांगजनों को दर्शन के लिए पहले जाने दिया जाए,जिससे व्यवस्था बनी रहे,सभी अपनी पारी आने का इंतजार करें और माता का दर्शन करें और व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें लाखों की संख्या में रोजाना भक्त माता के दर्शन के लिए पदयात्रा करते हुए और अन्य मार्गो से पहुंच रहे हैं,भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed