फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kotwar body found under the bridge in Raigarh

Raigarh: पुल के नीचे मिला कोटवार का शव, दो दिन से परिजन कर रहे थे खोजबीन, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 08 Sep 2024 08:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sun, 08 Sep 2024 08:48 PM IST
सार

पुल के नीचे एक ग्रामीण की दो दिन पुरानी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम कलिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Kotwar body found under the bridge in Raigarh
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

पुसौर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गोतमा गांव में रविवार की दोपहर गांव में एक पुल के नीचे गांव के कोटवार दयासागर सिदार (40) की दो दिन पुरानी लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इसके बाद गांव के ग्रामीणों ने पुसौर पुलिस को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


धान लेने निकला था कोटवार
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव का कोटवार दयासागर सिदार नवाखाई के अवसर पर गांव में मनाने जाने वाले पर्व के लिये अपने घर में यह बोलकर निकला था कि वह धान लेने जा रहा और फिर दो दिनों तक घर नही लौटा था परिजनों के द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी।  
विज्ञापन


चरवाहों ने देखा शव 
गांव के सरपंच ने बताया कि मृतक दयासागर दो दिन से घर से लापता था परिजनों ने इसकी शिकायत पुसौर थाने में की थी। आज दोपहर के समय चरवाहों ने पुल के नीचे शव मिलने की जानकारी दी है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में मौत होने की आशंका
बताया जा रहा है कि जिस जगह पर दयासागर सिदार का शव मिला है, वहां पर मोड़ है और पुल के नीचे शव के ऊपर ही मृतक की बाइक मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में रहा होगा, जिससे यह घटना घटित हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed