फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   YouTuber dies in a road accident in korba cg

बाइक रेसिंग में गई जान: छत्तीसगढ़ में यूट्यूबर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 02 Sep 2024 10:44 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 02 Sep 2024 10:44 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक यूट्यूबर की सड़क हादसे में मौत हो गई। यूट्यूबर स्पोर्ट्स बाइक के वीडियो बनाता था। अपने दोस्त के साथ वीडियो बनाने के लिए निकला था।

विज्ञापन
YouTuber dies in a road accident in korba cg
बाइक हादसे में गई यूट्यूबर की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दर्री थाना अंतर्गत बरमपुर नहर किनारे बाईपास मुख्य मार्ग पर यूट्यूबर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक में सवार होकर जल्दी से कोरबा की तरफ आ रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जहां इस हादसे में बाइक चला रहे यूट्यूब की मौत हो गई। 

विज्ञापन


वहीं पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं घायल युवक को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। वह इसकी सूचना दर्री थाना पुलिस को भी दी गई। जहां मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी ली गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुसमुंडा निवासी 24 वर्षीय मोहनीश कर्ष एक यूट्यूबर है, जो स्पोर्ट्स बाइक के तेज रफ्तार बाइक चलाकर यूट्यूब पर वीडियो बनाकर डालता था। कोरबा ही नहीं छत्तीसगढ़ के मुख्य मार्ग और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर संडे को व्लॉग बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की शाम लगभग चार बजे मोहनीश कर्ष ऋषिक कुमार अपने दोस्त के साथ यूट्यूब बनाने के लिए निकला हुआ था। जहां मृतक दो लाख की कीमत वाली स्पोर्ट्स बाइक पर कैमरा हेलमेट पहन कर दोनों निकले हुए थे। उसी वक्त हादसा हो गया। 

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। सीधी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है कि स्पोर्ट्स बाइक में यूट्यूब वीडियो बना रहा था। जिसके चलते यह हादसा हुआ और उसकी मौत हो गई। इस हादसे में उसके एक अन्य साथी की हालत गंभीर है।

मृतक के पिता अरुण कुमार कर्ष ने बताया कि उन्हें फोन पर घटनाक्रम की जानकारी मिली और वह मौके पर पहुंचे। जहां उसकी बेटे की मौत हो चुकी थी। उसका बेटा यूट्यूबर था और हर संडे को यूट्यूब पर वीडियो बनाने निकलता था। घर में एक बहन है। मोहनीष परिवार में इकलौता पुत्र था।


मृतक के पिता ने एक शिक्षक हैं, जो करतला ब्लॉक में प्राथमिक शाला में पदस्थ हैं। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना मिलते परिजन मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed