फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Youth died in a road accident a year ago the brother of the deceased also died at the same place

Korba: सड़क हादसे में युवक की मौत, एक साल पहले इसी जगह पर मृतक के भाई की भी हुई थी मौत, परिजनों का बुरा हाल

Sat, 25 Nov 2023 06:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 25 Nov 2023 06:22 PM IST
सार

मृतक के पिता मिथलेश राय ने बताया कि शिवम की मौत होने से उसका पूरा परिवार टूट गया है। साल भर पहले भी इसी स्थान पर उसके भाई की भी सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। साल भर में दो मौतों से पूरा परिवार सदमें में आ गया है।

विज्ञापन
Youth died in a road accident a year ago the brother of the deceased also died at the same place
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में सिविल लाइन थाना क्षेत्र ते तहत एफसीआई के वेयर हाउस के सामने हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक का दर्दनाक अंत हो गया। मृतक का नाम शिवम राया है,जो कम्प्यूटर क्लास से अपने घर लौट रहा था इसी दौरान उसकी बाइक एक स्कूटी से जा भिड़ी। दुर्घटना में शिवम के साथ ही स्कूटी चालक को भी चोट लगी थी। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था जहां शिवम की मौत हो गई। जानकारी के लिए बता दें कि साल भर पहले ठीक उसी स्थान पर मृतक के भाई की भी मौत हुई थी। साल भर में दो लोगों की मौत होने से परिवार पूरी तरह से टूट गया है।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की जहां घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज निकाला गया है जिसमें साफ तौर पर हादसे का वीडियो सामने आया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन

 

मृतक के पिता मिथलेश राय ने बताया कि शिवम की मौत होने से उसका पूरा परिवार टूट गया है। साल भर पहले भी इसी स्थान पर उसके भाई की भी सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। साल भर में दो मौतों से पूरा परिवार सदमें में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed