कोरबा: नाइट शिफ्ट में काम कर रहे युवक के साथ लूट और मारपीट, वहीं बीच सड़क पर कार चालक की बेल्ट से पिटाई
कोरबा में दर्री मुख्य मार्ग ढोढ़ीपारा मेन रोड पर नाइट शिफ्ट में सड़क पर काम कर रहे युवक के साथ लूट मारपीट। वहीं बीच सड़क पर कार चालक की बेल्ट से पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में शहर के मध्य सीएसई चौकी अंतर्गत दर्री मुख्य मार्ग ढोढ़ीपारा मेन रोड पर नाइट शिफ्ट में सड़क पर काम कर रहे हैं सफाई कर्मचारी के साथ नकाब उसे 5 लोगों युवकों ने चाकू के नोक पर मारपीट करते हुए उससे पैसे की मांग की पैसे नहीं देने पर पीटते हुए सड़क किनारे एटीएम लेकर गए जहां पैसे निकाल कर देने की मांग कर रहे थे लेकिन पैसे नहीं निकलने पर मोबाइल को छीन लिया उसके बाद पासवर्ड मांगने लगे नहीं देने पर फिर से उसकी पिटाई की पासवर्ड नहीं बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देने लगे जहां युवक ने डर में पासवर्ड बता दिया मोबाइल लेकर भाग गए। इसकी शिकायत सीएसईबी चौकी पुलिस से की गई।
24 वर्षीय महेश्वर साहू,पिता राम दयाल साहू डेंगूर नाला कोहड़िया निवासी पिछले कुछ साल से नगर निगम में ठेका करने के अंतर्गत सफाई का काम करता है जहां सोमवार की रात ढोढ़ीपारा मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहा था इस दौरान नकाबपोश कुछ युवक् आये और उसके साथ मारपीट करते हुए पैसे की मांग की गई नहीं देने पर चाकू की नोक पर उसने एटीएम लेकर गए और घटना कौन जम दिया यही नहीं पैसे नहीं देने पर उसे रेलवे ट्रैक पर जान से मार कर फेंकने की धमकी भी दी गई। महेश्वर साहू ने बताया कि उसके फोन पर ₹70000 है जिसे मारपीट करने वाली वक्त लेकर फरार हो गए युवकों की शादी करतूत एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएसईबी चौकी पुलिस ने घटना सार पहुंचकर जांच किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मारपीट की घटना सामने आई है वही शिकायत के आधार पर आगे की जांच करवाई की जा रही है।
बीच सड़क पर कार चालक की बेल्ट से पिटाई
कोरबा चांपा मुख्य मार्ग सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर आधा दर्जन युवकों ने एक स्कार्पियो चालक की बेल्ट से सरेआम पिटाई करते नजर आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की है जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत निवास करने वाले अनिल अनंत स्कॉर्पियो में परिवार के साथ कोरबा से कहीं बाहर किसी काम से जा रहे थे इस दौरान सीतामढ़ी मुख्य मार्ग सरस्वती शिशु मंदिर के पास बाइक सवार कुछ युवक बेल्ट से गाड़ी चला रहे अनिल अनंत की जमकर पिटाई करते नजर आए।
मारपीट की घटना ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ है जहां दो बाइक सवार युवक फिल्मी स्टाइल में स्कॉर्पियो वार को पहले रुकवाया उसके बाद उसके गाड़ी पर बेल्ट से हमला करना शुरू किया चालक को समझ आ गया कि मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले वह दरवाजा नहीं खोल रहा था लेकिन कुछ लोगों ने दरवाजा जबरदस्ती खोलकर उसकी बेल्ट से जमकर पिटाई की गई। चालक बार-बार विरोध करता रहा लेकिन युवकों के द्वारा गाली गलौज करते हुए बेल्ट से ताई करते रहे। वही गाड़ी पर भी तोड़फोड़ करने का प्रयास किया गया। मारपीट के दौरान सड़क पर सभी लोग मुख्य दर्शक बनकर देखते रहे लेकिन किसी ने भी उन युवकों को रोकने की कोशिश नहीं की गई। बल्कि वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया।
पीड़ित अनिल अनंत में इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की गई जहां पुलिस ने इस मामले में तत्काल मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दी बताया जा रहा है कि कर में भी तीन से चार लोग सवार थे जो अनिल के परिवार के लोग थे। इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि अनिल अंनत की शिकायत पर बन्दे विश्वकर्मा, अजय कुंभकार, सोनू दास के अलावा उन युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाली सीतामढ़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं जहां वायरल वीडियो के आधार पर युवकों के घर और उनके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है पुलिस दावा कर रही है कि बहुत जल्द इस मामले में आरोपियों को पड़कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।