{"_id":"652c9ca85a7e4d2a1407de06","slug":"young-man-was-attacked-and-killed-with-a-knife-in-korba-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने विवाद ने ली जान: कोरबा में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, अस्पताल में मौत; तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने विवाद ने ली जान: कोरबा में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, अस्पताल में मौत; तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 16 Oct 2023 07:46 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 16 Oct 2023 07:46 AM IST
सार
कोरबा में पुराने विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। किसी बात को लेकर हुए विवाद पर युवक के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवक की चाकूबाजी में मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। शातिर बदमाश अपने एक साथी के साथ दवाई लेने गए युवक को नहर पुल की ओर ले गया, जहां किसी बात को लेकर हुए विवाद पर युवक के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया। घटना में गंभीर युवक ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुराने विवाद को लेकर हुआ हमला
घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र में रात करीब 12:30 बजे घटित हुई। बताया जा रहा है कि भैंस खटाल निवासी शुभम साहू दवाई लेने गया था, जहां उसकी मुलाकात ढोढ़ीपारा में रहने वाले रिक्की यादव और प्रभाकर से हुई। दोनों बदमाश शुभम को अपने साथ बस्ती के समीप ही स्थित नहर पुल की ओर ले गए। जहां किसी बात को लेकर हुए विवाद पर रिक्की और प्रभाकर ने शुभम के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
युवक की अस्पताल में मौत
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। इसकी जानकारी बस्तीवासियों ने पुलिस को दी। पुलिस चौकी प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। जहां युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रभाकर को दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश हुई तेज
गौरतलब है कि इससे पहले ढोढ़ी पारा में ही रहने वाले एक बदमाश ने कोहड़िया बरपारा निवासी किशोर की चाकू गोदकर हत्या की थी। बहरहाल, पुलिस फरार आरोपी रिक्की की सरगर्मी से तलाश कर दी है।