फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   young man died after being swept away while crossing a road due to floods in Korba

कोरबा का मौसम खराब है: पुल के ऊपर पहुंचा बाढ़ का पानी, वाहनों की लगी लंबी कतार; युवक की बहने से मौत

Thu, 25 Jul 2024 01:50 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 25 Jul 2024 01:50 PM IST
सार

कोरबा जिले में बरसात की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पानी नदी के ऊपर पुल तक पहुंच गया है। इस दौरान एक युवक की सड़क पार करते हुए मौत हो गई।

विज्ञापन
young man died after being swept away while crossing a road due to floods in Korba
पुल के ऊपर से बह रहा है पानी  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के कटघोरा के धौराभाटा के समीप नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। निरंतर हो रही बरसात के कारण जलस्तर बढ़ा और नदी के ऊपर से पानी बहता देखकर भी एक युवक ने पुल पार करने की कोशिश की। लेकिन वह तेज धार में बहकर निकलने की कोशिश में मारा गया।

विज्ञापन


कटघोरा बिलासपुर मार्ग बातचीत हो जाने के कारण पुल के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई है। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि लगातार हुई बारिश के बाद यह स्थिति निर्मित हुई है। जहां नदी के ऊपर पुल बना हुआ है और मुख्य सड़क से जुड़ा हुआ है। अचानक जलस्तर बढ़ने के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जहां यात्री बस के अलावा ट्रक , बाइक और कार फंसे हैं और पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


यही हाल जिले के पाली विकासखंड के मुंगाडीह गांव की स्थिति रही जहां पानी ने तबाही मचाकर रखी है। हर तरफ लोगों को पानी ही पानी नजर आ रहा है। पानी के तांडव से कई घर बेघर हो गए हैं। लोगों को जगह खाली करना पड़ा। ग्रामीणों को सामान छोड़कर भागना पड़ा। वहीं कई लोग सामान खाली करने में लगे रहे। इस नजारे को देखने राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और लोग इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रतनपुर के जलाशय खुटाघाट से पानी का बहाव नदी में आ गया। जिससे ये स्थिति निर्मित हुई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना स्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed