फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   woman in Korba suffers a serious eye infection after a cataract operation

छत्तीसगढ़ में जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही: मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद महिला की आंख में संक्रमण, रायपुर रेफर

Mon, 15 Dec 2025 03:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 15 Dec 2025 03:32 PM IST
सार

बीजापुर जिला अस्पताल में हुए आंख फोड़वा कांड की दर्दनाक यादें अभी ताजा ही थीं।कोरबा जिले से एक ऐसी ही घटना सामने आ गई है। जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

विज्ञापन
woman in Korba suffers a serious eye infection after a cataract operation
बुजुर्ग महिला की आंख में फैला गंभीर संक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिला अस्पताल में आंख फोड़वा कांड को लोग अब तक भूल नहीं पाए हैं। अब कोरबा जिले में भी एक ऐसी ही घटना सामने आ गई। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन होने के बाद बुजुर्ग महिला की एक आंख में गंभीर इंफेक्शन फैल गया। जिससे महिला देख पाने में लाचार है। डॉक्टरों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया। जहां तीन दिनों तक चले इलाज के बाद भी सुधार नहीं हो सका। अब पीड़िता और उसके परिजनों को रायपुर व कोरबा के बीच चक्कर काटना पड़ रहा है। जिससे पीड़िता और परिजनों को मानसिक परेशानी तो हो रही है, घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण आर्थिक परेशानियों से भी जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब रविवार को बुजुर्ग महिला, बद्रिका बाई (60 वर्ष), को मेडिकल कॉलेज अस्पताल से रायपुर एम्स रेफर किया गया। पीड़िता और उसके परिजनों ने अपनी आपबीती सुनाई। कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम बरपाली के निवासी कौशल दास वैष्णव अपनी पत्नी बद्रिका बाई के साथ रहते हैं। पिछले चार साल से बद्रिका बाई को दोनों आंखों से कम दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


जांच के लिए दंपत्ति एक दिसंबर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नेत्र रोग विभाग पहुंचे। डॉक्टरों ने निरीक्षण के बाद बताया कि बद्रिका बाई की आँखों में मोतियाबिंद है और दाहिनी आँख का ऑपरेशन कराने की सलाह दी। तीन दिसंबर को ऑपरेशन किया गया। अस्पताल में ही भर्ती रहने के दौरान, ऑपरेशन के दूसरे दिन जब आँख की पट्टी खोली गई, तो बद्रिका बाई को कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। उन्होंने तुरंत परिजनों और डॉक्टरों को सूचित किया। डॉक्टरों ने उन्हें आश्वासन दिया कि सब ठीक हो जाएगा, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मरीज को रायपुर रेफर कर दिया गया। रायपुर के एक निजी अस्पताल में तीन दिनों तक उपचार चला, लेकिन जब कोई फायदा नहीं हुआ, तो रायपुर के डॉक्टरों ने मरीज को वापस मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा भेज दिया। यहाँ जनरल वार्ड (महिला) के बेड नंबर 31 में रखकर इलाज किया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। अंततः, एक बार फिर उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

पीड़िता के पति कौशल दास ने कहा, "जीवन भर अपनी आँखों से दुनिया देख सकें, इसी उम्मीद से ऑपरेशन कराया था, लेकिन अब आँख से दिखाई देना ही बंद हो गया है। अब हमें रायपुर और कोरबा के बीच भागदौड़ करनी पड़ रही है, जिससे मानसिक परेशानी तो हो रही है, साथ ही आर्थिक समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।"

यह भी आरोप लगाया गया है कि नियमों को ताक पर रखकर बुजुर्ग महिला को संजीवनी एक्सप्रेस से रायपुर रवाना किया गया और सरकारी अस्पताल की बजाय रायपुर के श्री रेटिना केयर सुपरस्पेशलिटी आई हॉस्पिटल भेजा गया।


उल्लेखनीय है कि इससे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें सुनीता दास नामक महिला का नसबंदी के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। आरोप था कि उसे इलाज के लिए सरकारी डॉक्टर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ हालत नाजुक हो गई थी। आला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर पीड़िता की तबीयत तो ठीक हुई, लेकिन विभाग से अब तक सहायता राशि नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed