{"_id":"63d9342d345b4127612a490f","slug":"woman-dead-body-found-in-house-in-suspicious-condition-in-korba-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: दीवार पर लिखा था- मेरा पति निर्दोष है, मैं मर रही हूं और जमीन पर पड़ा था शव; परिजन बोले- फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: दीवार पर लिखा था- मेरा पति निर्दोष है, मैं मर रही हूं और जमीन पर पड़ा था शव; परिजन बोले- फांसी लगाई
Tue, 31 Jan 2023 09:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 31 Jan 2023 09:01 PM IST
सार
थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पुलिस जब मौके पर पहुची तो लाश जमीन पर पड़ी हुई थी। गले में गमछी बंधी थी। परिजनों ने बताया कि फंदे पर महिला लटकी थी, उसे जिंदा समझकर नीचे उतारा गया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना का सही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार को एक महिला का शव उसके ही घर में पड़ा मिला है। दीवार पर लिखा हुआ था कि 'मेरा पति निर्दोष है, मैं मर रहीं हूं'। पुलिस पहुंची तो शव जमीन पर पड़ा हुआ था। वहीं परिजनों का कहना है कि महिला ने फांसी लगाकर जान दी है। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला के पति से पूछताछ की जा रही है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पति बोला- आंगन में लटका हुआ था शव
जानकारी के मुताबिक, वार्ड-56 भैरोताल निवासी जमुना श्रीवास (25) की शादी करीब चार साल पहले सुमित श्रीवास से हुई थी। दोनों की दो साल और तीन साल की दो बेटियां भी हैं। सुमित भैरोताल चौक के पास सैलून संचालित करता है। वह रोज की तरह सोमवार सुबह नाश्ता कर दुकान चला गया था। रात को सभी ने साथ में खाना खाया। फिर सोने चले गए। अगले दिन देखा तो आंगन में गमछी से जमुना का शव लटका हुआ था।
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद
पति सुमित ने पुलिस को बताया कि उसने जमुना को लटके देखा तो गमछी काटी और उसे नीचे उतारा। हालांकि तब तक जमुना की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस पूरी कहानी को संदिग्ध मानकर चल रही है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर ही विवाद होता रहता था। इसकी जाकारी आसपास के लोगों को भी है। सोमवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद यह घटना हुई।
विज्ञापन