फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Wildlife in Chhattisgarh; Chhattisgarh Villagers attacking elephants with bows and arrows in korba

हाथियों से 'वॉर': पेड़ों पर चढ़कर तीर-धनुष, पत्थर से हमला कर रहे ग्रामीण; वीडियो वायरल, सतर्क हुआ वन विभाग

Wed, 17 May 2023 07:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 17 May 2023 07:02 PM IST
सार

कोरबा वन मंडल की जंगल में हाथियों के दल को भगाने ग्रामीणों ने हमला करना शुरू कर दिया। वन विभाग की ओर से कहा गया है कि, हाथियों के दल में बेबी एलीफेंट भी शामिल हैं। अगर ग्रामीण इसी तरह से हमला करते रहे तो आने वाले दिनों में हाथी गांव में भी आ सकते हैं। इसके कारण बड़ा संकट उत्पन्न हो जाएगा। 
 

विज्ञापन
Wildlife in Chhattisgarh; Chhattisgarh Villagers attacking elephants with bows and arrows in korba
टावर पर चढ़कर हाथियों पर हमला करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मानव-हाथियों के संघर्ष की स्थिति शुरू हो गई है। लगातार बढ़ रहे हाथियों के हमले और बर्बाद होती फसलों ने ग्रामीणों को भड़का दिया है। इसके चलते अब हाथियों से उनकी वॉर शुरू हो गई है। पेड़ों और टावरों पर चढ़कर ग्रामीण इन हाथियों पर तीर-धनुष, पत्थर और कुल्हाड़ी से हमला कर रहे हैं। इसके चलते अब हाथी भी परेशान हो रहे हैं। कई बार हाथियों का दल भी ग्रामीणों को दौड़ा लेता है। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद वन महकमा भी अलर्ट पर आ गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश में पिछले कुछ सालों से हाथियों को लेकर परेशानी बढ़ गई है। कई जिले हाथी प्रभावित श्रेणी में आ चुके हैं। इसके कारण कई बार हाथियों के हमले में ग्रामीणों की मौत होती है, तो कई बार लोग करंट लगाकर उन्हें शिकार बनाते हैं। कोरबा की स्थिति भी इससे अलग नहीं है। हालांकि यह हाथियों को निशाना बनाने का प्रयास नहीं किया गया, लेकिन अब एक वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की नींद उड़ गई है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि, ग्रामीण पेंड़ों और टावरों पर चढ़कर हाथियों पर हमले कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही हाथियों का दल पास आता है, ग्रामीण शोर मचाते हुए उन पर हमला करना शुरू कर देते हैं। इसके लिए तीर-धनुष, पत्थर और कुल्हाड़ी तक का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई बार तो ऐसा भी हुआ कि हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों को दौड़ाया और वे जान बचाकर भाग रहे हैं। वन विभाग के अनुसार, हाथियों का दल पिछले कुछ दिनों से कोरबा वन मंडल विचरण कर रहा है। ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से रोकने पर विवाद की स्थिति बन गई है। फिर भी उन्हें किसी तरह रोका जा रहा है।


दो दिन पहले तालाब के पास पहुंचा दल

  • पसान वन परिक्षेत्र में दो दिन पहले हाथियों के झुंड को तालाब के पास देखा गया था। हाथी तालाब में नहाते हुए नजर आए थे। लोगों ने इसका वीडियो मोबाइल पर बनाया था, जो खूब वायरल हो रहा है। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास मुनादी करा लोगों को जंगल जाने से रोका गया।
  • वहीं दिन पहले कोरबा वन मंडल के ही कोरकोमा गांव के पास हाथी के झुंड को सड़क पार करते हुए देखा गया था। जिसके बाद लोगों की आवाजाही कुछ देर के लिए बंद कर दी गई थी। ग्रामीणों ने बताया था कि आसपास लगे फसल को हाथियों के झुंड ने बर्बाद कर दिया है। इसके चलते हुए उनका आर्थिक नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed