फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   wife killed, husband injured in bike-tuck collision in korba

Korba: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल; गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

Sat, 21 Jan 2023 01:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 21 Jan 2023 01:52 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया गया है। वहीं प्यारे लाल के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन
wife killed, husband injured in bike-tuck collision in korba
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाइश के बाद रास्ता खुलवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। हादसा उरगा थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


पत्नी के मायके से लौट रहे थे दोनों
जानकारी के मुताबिक, दीपका के नेहरू नगर बतारी निवासी प्यारे लाल एसईसीएल की गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटर हैं। उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है। इसके बाद केनिया बाई से दूसरी शादी की थी। दो दिन पहले वह पत्नी केनिया के मायके एक पारिवारिक कार्यक्रम में नोंदरहा गए थे। वहां से दोनों शनिवार को बाइब से लौट रहे थे। अभी वे भैसमा चौक पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन




टक्कर के बाद ट्रक ने महिला को कुचला
टक्कर लगते ही पति-पत्नी उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसके बाद ट्रक ने केनिया बाई की कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्यारे लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक जब्त किया, चालक की तलाश जारी
प्यारे लाल ने बताया कि ट्रक ने इतनी जोर से टक्कर मारी की दोनों उछलकर दूर जा गिरे थे। कुछ साल पहले ही उसकी पहली पत्नी की बीमारी से मौत हुई थी। इसके बाद उसने केनिया बाई से दूसरी शादी की। दोनों के बच्चे नहीं हैं। पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। प्यारे लाल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed