फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Wife files dowry harassment FIR against Telangana cadre IAS officer in korba

Chhattisgarh: IAS अफसर के खिलाफ FIR, पत्नी ने आप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

Thu, 15 Jun 2023 02:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 15 Jun 2023 02:41 PM IST
सार

संदीप झा 2014 बैच के अफसर हैं और उनकी शादी कोरबा की युवती से हुई है। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन थाने में उनके खिलाफ धारा 498 और 377 के तहत मामला किया दर्ज किया गया है। 
 

विज्ञापन
Wife files dowry harassment FIR against Telangana cadre IAS officer in korba
आईएएस संदीप कुमार झा। - फोटो : संवाद

विस्तार

तेलंगाना कैडर के एक आईएएस अफसर संदीप कुमार झा के खिलाफ उनकी नवविवाहिता पत्नी ने आप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के कोरबा में एफआईआर दर्ज की गई है। संदीप झा 2014 बैच के अफसर हैं और उनकी शादी कोरबा की युवती से हुई है। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन थाने में उनके खिलाफ धारा 498 और 377 के तहत मामला किया दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उनकी पत्नी ने पहले घरेलू हिंसा की शिकायत थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। आईएएस संदीप की शादी नवंबर 2021 में बिहार के दरभंगा स्थित एक रिजॉर्ट से हुई थी। इसके बाद उनकी पत्नी अपने पति के साथ हैदराबाद स्थित आईएएस हेड क्वार्टर की आवासीय कॉलोनी में रहने पहुंच गईं। पत्नी ने कहा कि, वह अजीब हरकतें करने लगे। 
विज्ञापन


आईएएस अफसर की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया है कि दहेज में उनके पिता से दो करोड़ रुपये कैश मांगे गए थे। इसे लेकर सगाई के दिन काफी विवाद भी हुआ था। इसके बाद उनके पिता ने यथा संभव प्रयास करते हुए 1.70 करोड़ रुपये और सोने-चांदी के गहने व अन्य सामान दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि, महिला सहायता केंद्र में भी शिकायत की, लेकिन बार-बार तारीख देने के बाद भी उनके पति नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed