फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   When he did not get money for liquor he went to the ATM to steal in Korba

Korba: शराब के लिए नहीं मिले पैसे तो ATM में चोरी करने पहुंचा युवक, सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद

Fri, 17 May 2024 02:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 May 2024 02:05 PM IST
सार

कोरबा की बांगो पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,जिसने कोनकोना स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम में सेंध मारी कर घुसा था मामला सामने आने के बाद बैंक मैनेजर ने पुलिस से शिकायत बांगो थाना पुलिस से की थी।

विज्ञापन
When he did not get money for liquor he went to the ATM to steal in Korba
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में एटीएम में हुई तोड़फोड़ और चोरी के प्रयास में घटना के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सीसीटीवी फुटेज क आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। बताया जा रहा है कि शराब के लिए पैसे नहीं मिलने के कारण उसने एटीएम में चोरी की घटना का अंजाम देने का प्रयास किया।यह पूरा मामला बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनकोना स्थित एटीएम में सेंधमारी कर पैसों की चोरी का असफल प्रयास का है।

विज्ञापन

 

कोरबा की बांगो पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,जिसने कोनकोना स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम में सेंध मारी कर घुसा था मामला सामने आने के बाद बैंक मैनेजर ने पुलिस से शिकायत बांगो थाना पुलिस से की थी। सीसीटीवी में कैद वीडियो के आधार पर वारदात के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन

 

आरोपी का नाम सोम प्रकाश धनवार है,जो उमानीदांड का निवासी है,शराब पीने के लिए पैसे नहीं होने पर वह सेंध मारी कर एटीएम में घुसा था और हथियार से एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया था। सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर दिख रहा है कि युवक बाइक में सवार होकर पहुंचता है जहां उसने खुद के लोअर को चेहरे में बांध लिया और उसके बाद हाफ नेकर में ही एटीएम के पीछे सेंघ मारी कर एटीएम के अंदर घुसता है। इसके बाद वह लोहे के सबल से एटीएम को तोड़ता है लेकिन चोरी करने में असफल हो जाता है और वापस भाग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बांगो थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि कोंनकोना स्थित चौक के पास आईडीबीआई बैंक के पास एटीएम में तोड़फोड़ और चोरी की शिकायत बैंक मैनेजर के द्वारा की गई थी जहां सूचना पर घटना स्थल पहुंच कर जांच शुरू की गई सीसीटीवी फुटेज का आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया है बैंक मैनेजर के द्वारा आत्म डेढ़ लाख होना बताया गया था जहां आप के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आगे की कार्यवाही करते हुए जेल दाखिल कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed