फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Were selling stolen clothes in the colony itself three including two minors arrested in Korba

Korba: बस्ती में ही बेच रहे थे चोरी का कपड़ा, दो नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार, 24 घण्टे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2024 12:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 03 Apr 2024 12:47 PM IST
सार

कोरबा में पिछले दिनों सोमवार की रात में बुधवारी में संचालित कपड़ा दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने कपड़ा सहित अन्य समानों की चोरी कर ली थी और चोरी करने के बाद शातिर बदमाश कपड़ों को सस्ते दरों पर बस्ते में ही बेचने लगे थे।

विज्ञापन
Were selling stolen clothes in the colony itself three including two minors arrested in Korba
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में पिछले दिनों सोमवार की रात में बुधवारी में संचालित कपड़ा दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने कपड़ा सहित अन्य समानों की चोरी कर ली थी और चोरी करने के बाद शातिर बदमाश कपड़ों को सस्ते दरों पर बस्ते में ही बेचने लगे थे। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस ने चोरी के मामले में दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को धरदबोचा और आरोपियों के कब्जे से चोरी गए कपड़ों को बरामद किया गया। 

विज्ञापन

 

मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर एमआईजी 40 निवासी मो. शमशीर खान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि नेहरूनगर मेला ग्राउंड के पास मेनरोड में कोलकत्ता सेल नाम का ठेला का संचालन करता है। शमशीर खान प्रतिदिन ठेला को सुबह 8 बजे से रात 9 तक खोलता है। रात में घर जाने के समय ठेला का लगाकर लगभग सामान को ठेला में ही रखकर ताला चला गया था। सोमवार की रात 9 बजे के आसपास ठेला को बंद कर उसमें कपड़ा वगैरह ( जिंस, शर्ट, टी-शर्ट) को रख कर अपने किराये के मकान में चला गया था। मंगलवार की सुबह 8 बजे के आसपास आया तब देखा की उसके ठेला का छत की किनारे ओर उखड़ा हुआ था तब शमशीर खान ने ठेला को खोल कर देखा तो ठेला अंदर में रखे कपड़ा व अन्य नहीं था। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गये थे। 

विज्ञापन


मामले की शिकायत पर मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की छानबीन जा रही थी। इस बीच चौकी प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली जहां चोरी करने वाले चोर नए कपड़े में सूट बूट के साथ कपड़ा बेचने की फिराक में घूम रहे हैं जहां तीन लोगों को पुलिस ने धारदार पहुंचा पकड़े गए आरोपियों ने चोरी करना कबूल किया इस मामले में राहुल नामक मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं आपचारिक बालक भी शामिल है जिनके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed