फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Ward number 32 councilor Ajay Gond has sat on indefinite hunger strike in korba

'भूख हड़ताल पर माननीय': तीन साल में विकास नहीं, मंत्री से लेकर महापौर को घेरा; जर्जर भवन दे रहा हादसे को दावत

Thu, 28 Sep 2023 05:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 28 Sep 2023 05:11 PM IST
सार

वार्ड नंबर 32 के पार्षद अजय गोंड़ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। कुछ महीने पहले नगर निगम और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर जोन कार्यालय का घेराव किया था। इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
Ward number 32 councilor Ajay Gond has sat on indefinite hunger strike in korba
पार्षद अजय गोंड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने वार्ड में विकास कार्य न होने से नाराज वार्ड नंबर 32 के पार्षद अजय गोंड़ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। पार्षद का आरोप है कि उनके वार्ड में विकास कार्यों को लेकर कोरबा का निगम प्रशासन जरा भी गंभीर नहीं है। 

विज्ञापन

पिछले तीन साल से उनके वार्ड में विकास के एक भी काम नहीं हुए है। अपनी मांगो को लेकर उन्होंने निगम के अधिकारियों से कई बार पत्राचार किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। यही वजह है कि उन्हें मजबूर होकर भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा। पार्षद के प्रदर्शन को कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन का भी सहयोग मिला है जो मौके पर पहुंचे और उनके पक्ष में सरकार के खिलाफ के खिलाफ काफी गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे वार्ड नंबर 32 के पार्षद
वार्ड में विकास के काम नहीं होने से आक्रोशित हैं। अजय की मानें तो जब से वह पार्षद बने हैं। उसके वार्ड मे विकास कार्य हो ही नहीं रहा है। इस वार्ड का मुख्य मार्ग चौक की हालत बद से बत्तर हो चली है। 

 
विज्ञापन

जर्जर सड़क के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। जर्जर भवन के चलते आंगनवाड़ी में बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं, वार्ड में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां नालियां बनी ही नहीं हैं। कीचड़ युक्त होने के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कुछ महीने पहले नगर निगम और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर जोन कार्यालय का घेराव किया था। इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी थी। लेकिन उसके किसी तरह का वार्ड में काम शुरू नहीं किया गया। जिसके चलते आज उन्हें वार्ड वासियों के साथ हड़ताल पर बैठना पड़ा।

इस हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे भाजपा के विधायक प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने बताया कि नगर निगम कमीशन खोरी पर चल रहा है। आधिकारिक कर्मचारी भ्रष्ट हैं। मंत्री के इशारे पर महापौर हैं, जहां आज विकास के नाम पर शहर में कुछ भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed