फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Villagers angry over delay in payment of compensation amount by NTPC protest in front of tehsil in Korba

कोरबा: NTPC की क्षतिपूर्ति राशि के भुगतान में हो रही देरी से नाराज ग्रामीण, तहसील के सामने किया प्रदर्शन

Fri, 17 Oct 2025 03:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 Oct 2025 03:21 PM IST
सार

कोरबा में कटघोरा में NTPC की क्षतिपूर्ति राशि के भुगतान में हो रही देरी से नाराज़ ग्रामीणों ने  तहसील कार्यालय के सामने धरना दिया। राखड़ प्रभावित धनरास गांव के सैकड़ों ग्रामीण, महिलाओं के साथ, SDM कार्यालय पहुंचे और राजस्व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Villagers angry over delay in payment of compensation amount by NTPC protest in front of tehsil in Korba
तहसील के सामने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में कटघोरा में NTPC की क्षतिपूर्ति राशि के भुगतान में हो रही देरी से नाराज़ ग्रामीणों ने  तहसील कार्यालय के सामने धरना दिया। राखड़ प्रभावित धनरास गांव के सैकड़ों ग्रामीण, महिलाओं के साथ, SDM कार्यालय पहुंचे और राजस्व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि NTPC प्रबंधन ने एक वर्ष की क्षतिपूर्ति राशि दो महीने पहले ही राजस्व विभाग को दे दी थी। लेकिन अब तक यह राशि हितग्राहियों तक नहीं पहुंच पाई है। हर साल यह रकम ग्राम पंचायत के खाते में सीधे जमा की जाती थी, लेकिन इस बार विभाग के पास फँसी हुई है। ग्रामीणों ने दीपावली से पहले राशि जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि त्योहार नजदीक है और मुआवज़ा न मिलने से गांव में आर्थिक संकट की स्थिति बन गई है। धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं,  कटघोरा SDM तन्मय खन्ना से मिलकर तत्काल क्षतिपूर्ति राशि आबंटित करने की मांग रखी। SDM ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि मामले की किसानों को क्षतिपूर्ति की राशि दीपावली से पहले देने की बात की।

विज्ञापन


ग्रामीण शशि कुमार ने बताया कि एनटीपीसी प्रबंधन के द्वारा हर वर्ष क्षतिपूर्ति राशि दी जाती थी लेकिन अब तक नहीं दी जाने से आज उन्हें आंदोलन पर उतरना पड़ा इससे पहले सरपंच और पंच को दिया जाता था दो प्रभावित लोगों को बांटते थे लेकिन अब सीधे प्रभावित के खाते में जाता है लेकिन अब तक उन्हें राशि नहीं दी गई है।राशि को सीधे तहसील में डलवा दिया गया है और मार्च माह तक मिल जाना था लेकिन कई महीने भी जाने के बाद भी अब तक नहीं मिला।
विज्ञापन


ग्रामीण ने बताया कि एनटीपीसी के द्वारा जो राखड डंप किया जाता है उसका प्रदूषण हम सब झेल रहे हैं और बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं जिसका क्षतिपूर्ति राशि दिया जाता है लेकिन अब तक नहीं दिया गया। जो राशि 6 से 7 हजार तक मिलता है उसे राशि को बीमारी में लगाते हैं। दीपावली से पहले अगर राशि नहीं मिला तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटघोरा SDM तन्मय खन्ना ने बताया कि धनरास के लोगों को रखड़ का जो मुआवजा मिलता है। पहले कैश में दिया जाता था कुछ परेशनियों की वजह से पूर्व अधिकारियों के द्वारा निर्णय लिया क्या की बैंक डिटेल लेकर सीधे उनके खाते में डाला जाएगा। जो तहसील ऑफिस से ही डाला जाएगा अब तक 11 सौ से अधिक लोगों का बैंक डिटेल जमा हुआ है। सिस्टम में एंट्री करने में समय लग रहा था। एनटीपीसी प्रबंधन और तहसीलदार से बात किया गया है जहां और डिटेल लेकर दीपावली से पहले ग्रामीणों के खाते में डाल दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed