फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   villager was transported on a cot to reach 112 who was injured after falling from tree

सिस्टम पर सवाल: घायल को चार KM पैदल चल खाट से वाहन तक पहुंचाया, डायल 112 ने की मदद; पेड़ से गिरकर हुआ था घायल

Tue, 30 Jan 2024 01:02 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 30 Jan 2024 01:02 PM IST
सार

कोरबा जिले बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया गया। इस मामले में डायल 112 की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही। जिन्होंने चार किलो मीटर पैदल चलकर घायल के पास पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
villager was transported on a cot to reach 112 who was injured after falling from tree
पेड़ से गिरकर ग्रामीण घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंगल में दोना पत्तल तोड़ने गया ग्रामीण हादसे का शिकार हो गया। घर पर छठी कार्यक्रम होना था। जिसके लिए वह गांव से लगे जंगल में दोना पत्तल बनाने पत्ता लेने गया हुआ था। पत्तल तोड़ने पेड़ पर चढ़ा हुआ था। जहां ऊपर से नीचे गिरने के बाद घायल हालत में पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था। 

विज्ञापन


हादसे के दौरान उसका दाया पैर पूरी तरह से फैक्चर हो गया था। घंटों जंगल में पड़ा रहा। काफी देर बाद एक ग्रामीण की नजर पड़ी। इसके बाद इसकी सूचना उसने गांव जाकर परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। जहां 112 के कर्मी आरक्षक राम सिंह श्याम, चालक नीरज पांडे घायल के परिजनों के साथ काफी मशकत के बाद घायल को खाट से लेकर पैदल चार किलोमीटर तक जंगल से वहां तक लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


ये घटना बांगो थाना अंतर्गत मोरगा के भुलसीभवना हाथीमरी जंगल की है। जहां घायल 55 वर्षीय रतनराम मंझवार के साथ हादसा हुआ। घायल के परिजन अमृत लाल ने बताया कि घर पर छठी कार्यक्रम है। जिसे लेकर खाना खाने के लिए दोना पत्तल बनाने पत्ता तोड़ने जंगल गया हुआ था। उन्हें लगा कि वापस आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच गांव में ही रहने वाले एक ग्रामीण ने घटना की जानकारी दी। चुकी गांव से जंगल दूर है और कोई साधन भी नहीं जाता है इसलिए डायल 112 को घटना की जानकारी दी गई। जहां पैदल चलकर खाट के जरिए वाहन तक पहुंचाया गया। जहां घायल को बांगो उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की देख रेख में इलाज किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed