{"_id":"6848339e592e04dd620cfc61","slug":"villager-murdered-on-suspicion-of-setting-fire-to-orchard-family-mourns-in-korba-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: बाड़ी में आग लगाने के संदेह में ग्रामीण की हत्या, परिजनों में पसरा मातम, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: बाड़ी में आग लगाने के संदेह में ग्रामीण की हत्या, परिजनों में पसरा मातम, जांच जारी
Tue, 10 Jun 2025 07:30 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 10 Jun 2025 07:30 PM IST
सार
कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना अंतर्गत मड़वाढोडा अवध नगर क्षेत्र में 37 वर्षीय राम सिंह नामक व्यक्ति की मारपीट कर हत्या कर दी गई। चोरी और आगजनी के संदेह में यह सब कुछ हुआ।
विज्ञापन
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना अंतर्गत मड़वाढोडा अवध नगर क्षेत्र में 37 वर्षीय राम सिंह नामक व्यक्ति की मारपीट कर हत्या कर दी गई। चोरी और आगजनी के संदेह में यह सब कुछ हुआ। मारपीट से घायल हुए ग्रामीण को रात भर बाड़ी में रखा गया और अगली सुबह उसे थाना लेकर पहुचे जहा उसकी हालत को देख अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई आधार सिह ने बताया कि उसके पिता का नाम रूप सिह तंवर है और दो भाई है जिसमे वो छोटा है।सभी अवधनगर के पास ही रहते है लेकिन अलग अलग उसके पिता उसके साथ रहता है।उसके बड़े भाई की पत्नी और दो बच्चे मायके में रहते है पिछले एक साल से बड़े भाई रामसिंह अकेले रहता था। पड़ोस में ही रहने वाले संजय कुमार पटेल के बाड़ी में किसी ने आग लगा दिया जहा उसके बड़े भाई के ऊपर आरोप लगाते हुए रात 2 बजे संजय और कुछ लोग आए और उसके भाई को मारपीट करते उसके कमरे से ल गए वो वो भी साथ गया वही गांव के कोटवार को भी बुलाया गया जहाँ उसके ऊपर चोरी और आगजनी का आरोप लगाते हुए मारपीट की गई कुछ देर बाद वो चले गया सुबह होने पर जब उसे कुसमुंडा थाना लेकर पहुचे जहा पुलिस वालों ने अस्पताल ले जाने को कहा जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।उसके साथ क्या हुआ है कि उसकी मौत हो गई उसे भी नही पता।
विज्ञापन
संजय पटेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं जबकि कोटवार सूरजमल का कहना है कि उसने मारपीट करते हुए किसी को नहीं देखा।लेकिन उसकी मौत कैसे हुई है ये समझ से परे है। बताया जा रहा है कि बाड़ी में चोरी को लेकर इसी गांव के संजय पटेल से भाई का विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार संजय पटेल और उसके कुछ साथियों के द्वारा राम सिंह पर संदेह जताने के साथ पिछली रात को मारपीट की गई। इस घटना में उसे काफी छोटे आई और वह रात भर मरणासन्न स्थिति में पड़ा रहा। गांव के कोटवार सूरजमल ने बताया कि घटना की जानकारी उसे संजय पटेल से प्राप्त हुई। रात में पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने के लिए डायल 112 को फोन किया गया लेकिन उसकी सेवा नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
काफी देर इंतजार करने के बाद पीड़ित को दूसरे साधन से सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर परीक्षण करने के साथ डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।। एक सवाल के जवाब में कोटवार ने बताया कि राम सिंह के साथ जब मारपीट हुई तब वह मौके पर नहीं था। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से प्रतिवेदन प्राप्त होने पर पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया। पुलिस के द्वारा इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों के बयान लेने के साथ संजय पटेल से पूछताछ की गई है। अब जबकि मारपीट किए जाने से राम सिंह की मौत हो गई तब यह तय हो गया है कि पुलिस इस प्रकरण की जांच हत्या के हिसाब से ही करेगी। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की मौत कैसे हुई है।