फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   VHP-Bajrang Dal submitted a memorandum to the Superintendent of Police

कोरबा: कुसमुंडा मौत, धर्मांतरण, गौतस्करी... विहिप-बजरंग दल ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Mon, 20 Jul 2026 09:09 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
VHP-Bajrang Dal submitted a memorandum to the Superintendent of Police
korba

कोरबा जिले में सामने आ रहे गौतस्करी, कथित अवैध गौमांस कारोबार, कुसमुंडा की सपना धनवार मौत मामले, कथित धर्मांतरण गतिविधियों और चर्च संचालन से जुड़े मामलों को लेकर विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने सभी मामलों की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


बजरंग दल के जिला संयोजक राणा मुखर्जी ने बताया कि संगठन की ओर से कुल पांच प्रमुख विषयों को लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की गई। उन्होंने कहा कि जिले में सामने आ रहे संवेदनशील मामलों में केवल स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं, बल्कि पूरे मामले की तह तक पहुंचकर जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन


गौमांस और गौतस्करी मामले में नेटवर्क की जांच की मांग
ज्ञापन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सामने आए गौतस्करी, गौवंश की कथित अवैध हत्या और गौमांस से जुड़े मामलों का उल्लेख किया गया। संगठन ने हाल ही में बालको थाना क्षेत्र के ग्राम नर्बदा में घायल गौवंश की कथित हत्या और मांस बरामदगी मामले की भी जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप और बजरंग दल ने पुलिस से मांग की है कि गौवंश की चोरी, परिवहन, खरीद-फरोख्त और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान की जाए। साथ ही यह पता लगाया जाए कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित गिरोह या अंतरजिला-अंतरराज्यीय नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

सपना धनवार मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग
कुसमुंडा निवासी सपना धनवार की संदिग्ध मौत मामले को लेकर भी संगठन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, तकनीकी साक्ष्यों की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विहिप ने मांग की कि मामले में मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए। साथ ही यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए।

कथित धर्मांतरण और चर्च संचालन मामलों की जांच की मांग
संगठन ने पाली क्षेत्र के छिंदपानी सहित अन्य क्षेत्रों में कथित धर्मांतरण गतिविधियों की शिकायतों की जांच की मांग की। विहिप का कहना है कि यदि किसी स्थान पर प्रलोभन, दबाव या अन्य अवैध माध्यमों से धर्मांतरण कराया जा रहा है तो कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

इसके अलावा पंप हाउस क्षेत्र में चर्च संचालन, स्कूल और धार्मिक गतिविधियों से संबंधित शिकायतों की भी जांच कराने की मांग की गई। संगठन ने संबंधित संस्थानों की अनुमति, पंजीयन और संचालन की वैधानिक स्थिति की जांच की मांग रखी।


सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच की मांग
विहिप ने कुछ सोशल मीडिया पोस्टों को लेकर भी पुलिस प्रशासन से जांच की मांग की है। संगठन ने कहा कि यदि किसी पोस्ट से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं या सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की स्थिति बनती है तो साइबर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed