{"_id":"66027cbdf6037b6ed2099821","slug":"vandalism-and-uproar-in-nkh-hospital-korba-after-patient-death-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: मरीज की मौत से मचा बवाल, जमकर हुई तोड़फोड़, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; पुलिस ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: मरीज की मौत से मचा बवाल, जमकर हुई तोड़फोड़, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; पुलिस ने संभाला मोर्चा
Tue, 26 Mar 2024 01:14 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 26 Mar 2024 01:14 PM IST
सार
कोरबा के एनकेएच हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ और जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन
अस्पताल में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के एनकेएच हॉस्पिटल में एक मरीज के मौत होने के बाद जमकर हंगामा हुआ। जहां तोड़फोड़ और हाथापाई की नौबत आ गई। यह नजारा लगभग आधे से एक घंटे तक चला। परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाल लिया गया।
विज्ञापन
मृतक सत्यनारायण पटेल दादर खुर्द का रहने वाला है। कुछ दिनों पहले उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार की सुबह आईसीयूओ में लगभग छह से सात के बीच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों को जब सत्यनारायण की मौत की सूचना मिली तो उसके बाद हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों की मानें तो सत्यनारायण पटेल सुबह छह बजे तक परिजनों से बातचीत कर रहा था। जहां अचानक उसकी मौत की जानकारी दी गई। इसके बाद आक्रोश की स्थिति निर्मित हो गई। परीजनों ने आरोप लगा कि डॉक्टर की लापरवाही के चलते उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में नर्स और गार्ड के द्वारा अभद्रता की गई और उनके द्वारा विवाद किया गया। वहीं मारपीट करने पर उतारू हो गए। डॉं सुदीपकर शाह ने बताया मरीज को कई प्रकार के रोग थे। जिसका इलाज चल रहा था। आज उसके सीने से पानी निकालना था। जिसकी तैयारी चल रही थी। अचानक सांस लेने में उसे दिक्कत हुई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों के द्वारा उसके साथ मारपीट नहीं की गई है। लेकिन गार्ड और नर्स के साथ हाथापाई जरूर हुई है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि सत्यनारायण पटेल नामक व्यक्ति को भर्ती कराया गया था। जिसे बीपी लो की शिकायत थी। परिजनों के द्वारा हंगामा मचाने की सूचना मिली थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया। आगे की जांच की जा रही है।