फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Union Minister Giriraj Singh cleaned the temple worshiped Lord Shri Ram as per rituals in Korba

Korba: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंदिर में की सफाई, भगवान श्रीराम की विधि- विधान से की पूजा- अर्चना

Sun, 14 Jan 2024 02:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 14 Jan 2024 02:12 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री सिंह ने मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए मंदिर के सबंध में जानकारी भी ली। उन्होंने परिसर स्थित शिव मंदिर में भी शिवलिंग में जलाभिषेक एवं पुष्प अर्पित कर पूजन की।

विज्ञापन
Union Minister Giriraj Singh cleaned the temple worshiped Lord Shri Ram as per rituals in Korba
गिरिराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरबा प्रवास पर आए भारत सरकार के केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह कोरबा नगरीय क्षेत्र के बालको स्थित राम मंदिर दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने मन्दिर में मंत्रोच्चार के बीच भगवान राम की विधि विधान से पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश वासियों के लिए सुख-शांति,समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।

विज्ञापन

 

केंद्रीय मंत्री सिंह ने मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए मंदिर के सबंध में जानकारी भी ली। उन्होंने परिसर स्थित शिव मंदिर में भी शिवलिंग में जलाभिषेक एवं पुष्प अर्पित कर पूजन की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मन्दिर तीर्थ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बालको के श्रीराम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर परिसर की साफ सफाई के कार्य में भी सहभागिता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed