{"_id":"68356149b12dfe9af40a5280","slug":"two-youths-stealing-coal-in-secl-gevra-mine-died-due-to-being-buried-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"SECL गेवरा खदान में बड़ा हादसा: कोयला चोरी कर रहे दो युवकों की दबने से मौत, निकाले गए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SECL गेवरा खदान में बड़ा हादसा: कोयला चोरी कर रहे दो युवकों की दबने से मौत, निकाले गए शव
Tue, 27 May 2025 12:23 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 27 May 2025 12:23 PM IST
सार
एसईसीएल गेवरा कोयला खदान में कोयला चोरी कर रहे दो युवकों की दबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल मौके पर पहुंचे। घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए सीसीएल प्रबंधन और पुलिस को रेस्क्यू बाहर निकालने को कहा है।
विज्ञापन
कोयला खदान में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले के एसईसीएल गेवरा कोयला खदान में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ये तीनों युवक कोयला चोरी करने के लिए खदान में घुसे थे। मृतकों की पहचान विशाल यादव (18 वर्ष) और धन सिंह कंवर (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान साहिल धनवार (19 वर्ष) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सात घण्टे तक चले रेस्क्यू के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया। शव के बाहर आते ही ग्रामीण और परिजन सड़क पर मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। वहीं कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल पीड़ित परिवार के पक्ष में एसईसीएल से मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। मृतक के परिजनों को एक एक लाख रुपये और एसईसीएल की निजी कम्पनी में नौकरी की बात पर बनी सहमति।
विज्ञापन
इस हादसे में विशाल यादव और धन सिंह कंवर की मौत हो गई। वहीं तीसरा किसी तरह बाहर निकला और गांव जा कर घटनाक्रम की जानकारी दी। जहां तीसरा लड़का साहिल धनवार घायल है। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
विज्ञापन
हरदी बाजार पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। कोयला चोरी की वारदातें आज भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एसईसीएल पीआरओ बिलासपुर शनिष चन्द्र ने बताया कि एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में खनन गतिविधियों के संचालन में कोई दुर्घटना नहीं हुई है, ना ही कोई एसईसीएल कर्मी हताहत हुआ है
उन्होंने बताया कि दीपका पुलिस के द्वारा उन्हें सूचना मिली है कि गेवरा और दीपका माइंस के सीमा पर जो कोयल रहता है। उसे निकालने के लिए कुछ लोग गए हुए थे। जहां दो लोगों के दबने की खबर सामने आ रही है। जिस जगह पर कोयला निकाला जा रहा था। लगभग खदान से 20 से 25 फीट ऊपर है। जिस जगह पर यह हादसा हुआ है।