{"_id":"6409e344a5a481662c031cd4","slug":"two-cars-were-set-on-fire-after-accident-three-injured-in-korba-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: दो कारों की भिड़ंत में तीन घायल, दो की हालत गंभीर; हादसे के बाद देर रात गाड़ियों में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: दो कारों की भिड़ंत में तीन घायल, दो की हालत गंभीर; हादसे के बाद देर रात गाड़ियों में लगाई आग
Thu, 09 Mar 2023 07:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 09 Mar 2023 07:16 PM IST
सार
पुलिस को आशंका है कि असमाजिक तत्वों ने कार में आग लगाने की घटना को अंजाम दिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद दोनों कारों में लगाई आग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में दो कारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद देर रात किसी ने सड़क पर खड़ी दोनों कारों में आग लगा दी। इसके चलते कार जलकर खाक हो गई हैं। हादसा उरगा थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोरबा-चांपा मार्ग पर ग्राम फरसवानी के बीच दो चार पहिया वाहनों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। देर रात हुए इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। उन्हें डायल 112 की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कर मौके पर मौजूद कार में किसी ने आग लगा दी। जिससे दोनों ही कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई हैं। वहीं हादसे में घायल लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ भी एकत्रित हो गयी जिसे 112 की टीम ने काफी मश्कत के बाद बाधित आवागमन को बहाल कराया गया। इसी बीच देर रात किसी व्यक्ति ने दोनों वाहन को आग के हवाले कर दिया। इसकी सूचना दमकल वाहन को भी दी गई, लेकिन आग की लपटे तेज होने के कारण दमकल वाहन के आने से पहले ही दोनों वाहन धू धू कर जल गया। असमाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन