{"_id":"640846237626e2f3190da4d3","slug":"two-arrested-for-spreading-panic-by-showing-fake-pistol-in-korba-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: नकली पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो गिरफ्तार; रील बनाकर स्टेटस पर भी लगाते, एक आदतन अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: नकली पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो गिरफ्तार; रील बनाकर स्टेटस पर भी लगाते, एक आदतन अपराधी
Wed, 08 Mar 2023 01:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Mar 2023 01:54 PM IST
सार
थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। एक युवक विशाल शुक्ला आदतन बदमाश है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि वातावरण को अशांत करने वाले अराजक तत्व किसी भी कीमत पर नहीं बक्से जाएंगे और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस ने होली से ठीक एक दिन पहले पिस्टल दिखाकर लोगों को डराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से बरामद पिस्टल नकली मिली है। आरोपी पिस्टल के साथ रील बनाकर अपने स्टेटस में भी लगाते थे। इनमें से एक आरोपी आदतन अपराधी है। उसे पहले जिलाबदर भी किया जा चुका है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को राताखार मुख्य मार्ग पर दो युवकों के पिस्टल लेकर दहशत फैलाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने मौके से राताखार निवासी विशाल शुक्ला और पुरानी बस्ती निवासी पंकज शुक्ला को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी नकली पिस्टल को असली बताकर दहशत फैलाते थे। आरोपी कार और बाइक से घूमते थे और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते थे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। एक युवक विशाल शुक्ला आदतन बदमाश है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि वातावरण को अशांत करने वाले अराजक तत्व किसी भी कीमत पर नहीं बक्से जाएंगे और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन