Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   tusker elephant attacked villagers who had gone to pluck tendu leaves three people were injured in Korba

Korba: तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर दंतैल हाथी ने किया हमला, तीन लोग घायल, घायलों को कराया गया भर्ती

Wed, 14 May 2025 06:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 14 May 2025 06:28 PM IST
सार

कोरबा के कोरकोमा गांव से लगे जंगल मे आधा दर्जन से अधिक लोग तेंदूपत्ता तोड़ने गांव से लगे जंगल में गए हुए थे जहां अचानक बुधवार की दोपहर एक दंतैल हाथी ने अचानक एक के बाद एक तीन लोगों पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
tusker elephant attacked villagers who had gone to pluck tendu leaves three people were injured in Korba
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कोरकोमा गांव से लगे जंगल मे आधा दर्जन से अधिक लोग तेंदूपत्ता तोड़ने गांव से लगे जंगल में गए हुए थे जहां अचानक बुधवार की दोपहर एक दंतैल हाथी ने अचानक एक के बाद एक तीन लोगों पर हमला कर दिया वही बाकी लोग मौके से हाथी को देख भाग खड़े हुए जहां ग्रामीणों के द्वारा चिप पुकार मचाए जाने पर हाथी जंगल के अंदर चले गया। किसी तरह घायल तीनों ग्रामीणों को ग्रामीणों ने बचाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई जहां 112 की मदद से एक महिला को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया वही दो लोगों को कोरकोमा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कोरकोमा निवासी अनुपमा कंवर और उसकी बेटी छोटी और गांव के पांच लोग साथ में बताती डेम के पास जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए हुए थे जहां अचानक से हाथी ने उसे पर हमला किया और वह दूर गिर गई इसके बाद उसकी बेटी ने भी चेक पुकार मचाया और हाथी भाग गया और दूसरे लोगों को भी हमला करने शुरू कर दिया।हाथी के हमले से कुमार सिंह भी घायल है हाथी के हमले से उसका दाया पैर फैक्चर हो गया है वही दो लोगों को चोंटे आई है।
विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के तीन मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों को तत्काल अस्पताल के लिए लेकर रवाना हुए। कोरकोमा इलाके के डिप्टी रेंजर जितेंद्र कुमार ने बताया की एक दंतैल हाथी अचानक से कोरकोमा जंगल में कल रात से विचरण कर रहा है जहां सूचना मिलते ही हाथी पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने गए हुए थे इस दौरान हाथी ने हमला कर दिया जहां घायलों को शासन के द्वारा मिलने वाली सहायता राशि दी गई है और हाथी पर नजर रखी गई है वहीं आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी भी कराई जा रही है कि ग्रामीण जंगल ना जाए और हाथी से छेड़छाड़ ना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed