{"_id":"66d3e768c84fa22aee0ec9e7","slug":"truck-filled-with-cement-went-out-of-control-and-fell-down-from-the-bridge-driver-died-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba Accident: तेज रफ्तार की कहर... अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, चालक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba Accident: तेज रफ्तार की कहर... अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, चालक की हुई मौत
Sun, 01 Sep 2024 09:32 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 01 Sep 2024 09:32 AM IST
सार
कोरबा के पाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत धौराभांठा पाली दीपका मुख्य मार्ग पर देर रात सीमेंट से भरा एक ट्रक पुल के नीचे जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
Korba Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा के पाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत धौराभांठा पाली दीपका मुख्य मार्ग पर देर रात सीमेंट से भरा एक ट्रक पुल के नीचे जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं, इसकी सूचना पाली पुलिस को दी गई। ट्रक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11 बजे सीमेंट से भरी ट्रक बिलासपुर से दीपका की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत धौराभांठा पाली दीपका मुख्य मार्ग पुल पर ट्रक अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे जा गिरा। इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ट्रक मालिक की सूचना दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। वहीं, पुल पर रेलिंग और सांकेतिक बोर्ड भी नहीं था। जिस वजह सेण चालक को समझ नहीं आया और ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस पुल पर कई बार हादसे हो चुके हैं। जिसमें कई लोगों की जान भी चली गई है। कई लोग घायल भी हुए हैं। कुछ दिनों पहले भारी बारिश होने के कारण पुल के ऊपर से पानी जा रहा था। एक युवक पुल को पार कर रहा था, उसे पुल का अंदाजा नहीं हुआ। उसकी बहाने से मौत हो गई थी। वहीं, कुछ दिनों पहले ही इस पुल पर एक ट्रक चालक की दुर्घटना में मौत हो गई थी। लगातार हो रहा है हादसे को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुल पर रेलिंग और सांकेतिक बोर्ड लगाने की मांग की है।