फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Truck driver falls under moving freight train.

छत्तीसगढ़: कोरबा में मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, पैर कटा, हालत गंभीर

Sun, 01 Mar 2026 11:09 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
Truck driver falls under moving freight train.
korba
कोरबा के सर्वमंगला चौकी अंतर्गत सर्वमंगला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक बरमपुर आसपास का रहने वाला है। घायल युवक को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक फाटक के पास खदान से लगे रास्ते से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, इस दौरान अचानक से मालगाड़ी की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वह खून से लथपथ पड़ा था। फाटक पर ड्यूटी कर रहे गेटमैन की नजर पड़ी और इसकी सूचना तत्काल सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी को दी। वह मौके पर तत्काल स्टाफ के साथ पहुंचे। घायल युवक को अपने वाहन में लेकर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि इस हादसे में युवक का दया पैर कट गया है और हालत गंभीर है। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। युवक बोल नही पा रहा है, वह सुसाइड करने के उद्देश्य से मालगाड़ी के सामने आया है या फिर अचानक हादसे का शिकार हुआ, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed