{"_id":"69993d29be2ea9ab770bb916","slug":"truck-driver-dies-in-accident-involving-speeding-trailer-vehicle-korba-news-c-1-1-noi1487-3975451-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba Accident: तेज रफ्तार का कहर, वाहन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba Accident: तेज रफ्तार का कहर, वाहन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 21 Feb 2026 11:37 AM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
korba
कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार शारदा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना लगभग रात एक बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल अस्पताल के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक ट्रक ड्राइवर है, उसके जेब से ट्रक चाबी मिला है और ट्रक भी घटनास्थल के पास में ही खड़ा हुआ था। वाहन के आधार पर पुलिस ने वाहन मालिक को फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दी गई। इससे पुलिस अंदेशा लग रही है कि कहीं ना कहीं इस ट्रक का चालक है मृतक।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ट्रक चालक गाड़ी खड़ी कर ट्रक से उतर कर जा ही रहा था इस दौरान किसी तेज रफ्तार बहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।