फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   troubled by piles the middle man committed suicide in korba

पाइल्स से परेशान अधेड़ ने दी जान: आठ सालों से करा रहा था इलाज, ठीक नहीं हुआ तो जहरीला पदार्थ खा लिया

Sun, 30 Apr 2023 08:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Apr 2023 08:02 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि संजय सात-आठ साल से पाइल्स की बीमारी से ग्रसित था। वह गांव में घूम-घूमने वाले झोलाछाप डॉक्टर से उपचार करा रहा था। इसके बावजूद सेहत में सुधार नहीं हो सका। वह अपनी बीमारी से परेशान था. संभवतः उसने इसी से तंग आकर कीटनाशक का सेवन किया होगा।

विज्ञापन
troubled by piles the middle man committed suicide in korba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पाइल्स से परेशान एक किसान ने रविवार को खुदकुशी कर ली। वह करीब आठ सालों से अपना इलाज करा रहा था। बताया जा रहा है कि जब वह ठीक नहीं हुआ और सेहत बिगड़ने लगी तो उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि किसान किसी अच्छे डॉक्टर के बजाए झोलाछाप से अपना उपचार करा रहा था। मामला मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उचलेंगा निवासी संझउ उर्फ संजय उरांव (52) के परिजन 22 अप्रैल को कहीं गए हुए थे। संजय घर में अकेला था। परिजन घर पहुंचे तो अधेड़ की हालत बिगड़ चुकी थी। पूछताछ में पता चला कि उसने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया था। इस पर परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान पांच दिन बाद उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि संजय सात-आठ साल से पाइल्स की बीमारी से ग्रसित था। वह गांव में घूम-घूमने वाले झोलाछाप डॉक्टर से उपचार करा रहा था। इसके बावजूद सेहत में सुधार नहीं हो सका। वह अपनी बीमारी से परेशान था। संभवतः उसने इसी से तंग आकर कीटनाशक का सेवन किया होगा, जिससे उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed