{"_id":"689d7d302b88560d1b0a4607","slug":"tricolor-was-placed-upside-down-in-the-car-sp-and-collector-were-present-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: कोरबा जिले में प्रशासन की बड़ी लापरवाही, गाड़ी में उल्टा लगा था तिरंगा, एसपी और कलेक्टर थे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: कोरबा जिले में प्रशासन की बड़ी लापरवाही, गाड़ी में उल्टा लगा था तिरंगा, एसपी और कलेक्टर थे मौजूद
Thu, 14 Aug 2025 11:37 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:37 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि 13 तारीख की सुबह सीएसईबी ग्राउंड में यह घटना सामने आई। एसपी सिद्धार्थ तिवारी और कलेक्टर अजीत वसंत सीएसईबी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
गाड़ी में लगा उल्टा तिरंगा झंडा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी और कलेक्टर अजीत वसंत स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का जायजा लेने सीएसईबी ग्राउंड पहुंचे थे, जहां गाड़ी में तिरंगा उल्टा लगा हुआ था। यह घटना देश के झंडे का अपमान मानी जा रही है और लोगों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 13 तारीख की सुबह सीएसईबी ग्राउंड में यह घटना सामने आई। एसपी सिद्धार्थ तिवारी और कलेक्टर अजीत वसंत सीएसईबी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान एसपी और कलेक्टर गाड़ी में सवार होकर रिहर्सल कर रहे थे। जहां गाड़ी में तिरंगा झंडा उल्टा था, इसका फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगा।
विज्ञापन
इस मामले में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जांच करने की आदेश दिए गए हैं। बता दें कि 15 अगस्त को कोरबा जिले का मुख्य समारोह सीएसईबी मैदान में आयोजित किए जाने वाला है। बुधवार को समारोह के लिए परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम का अंतिम अभ्यास किया गया।
विज्ञापन