फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Trailer continues to wreak havoc, overtook bike, crushed helmeted rider, wheel ran over head, spot death,

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; फरार चालक की तलाश

Tue, 06 Oct 2026 05:55 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 05:55 PM IST
सार

तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओवरटेक के दौरान बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हेलमेट पहने होने के बावजूद ट्रेलर का पहिया सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
Trailer continues to wreak havoc, overtook bike, crushed helmeted rider, wheel ran over head, spot death,
ओवरटेक के चक्कर में रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा।जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ ही घंटों में यह दूसरी बड़ी एक्सीडेंट की घटना सामने आई है। ताजा हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया के जटगा मोड़ में हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओवरटेक के चक्कर में बाइक सवार को रौंद दिया। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ने हेलमेट पहना हुआ था, उसके बावजूद ट्रेलर का पहिया हेलमेट के ऊपर से चढ़ गया और हेलमेट चकनाचूर हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से बाइक सवार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर मृतक की पहचान करने की कार्रवाई में जुटी हुई है।

घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रेलर वाहन को जब्त कर लिया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसके कुछ घंटे पहले ही सोमवार रात में बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में भी तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो अलग-अलग दोपहिया वाहनों को चपेट में ले लिया था, जिसमें दो लोगो की मौत हो गई थी और दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया था, जो देर रात समझाइश के बाद समाप्त हुआ था।


लगातार हो रहे एक्सीडेंट और हादसों में मौत को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार और ओवरलोड ट्रेलर वाहनों पर लगाम नहीं लगाई जा रही है, जिसके कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed