फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Tired of landlady harassment tenant committed suicide in Korba

Korba: मकान मालकिन की प्रताड़ना से तंग आकर किराएदार ने की आत्महत्या, इस बात को लेकर करती थी परेशान

Fri, 12 Jan 2024 05:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 Jan 2024 05:10 PM IST
सार

अविनाश पांडे ने बताया कि मकान मालकिन के कई और मकान है और हम लोग उसके मकान में किराए से रह रहे थे जो सरकारी योजना में मिला हुआ था। मकान को खाली करने के लिए वह लगातार परेशान कर रही थी।

विज्ञापन
Tired of landlady harassment  tenant committed suicide in Korba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

कोरबा के राताखार स्थित अटल आवास में एक उम्रदराज व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मकान खाली कराए जाने को लेकर बार-बार परेशान करने से वह दुखी था। मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद  शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


कोरबा कोतवाली पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले राताखार क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए पिछले वर्षों में सरकार की ओर से अटल आवास का निर्माण कराया गया था और पात्रता सुनिश्चित करने के बाद उसका आवंटन किया गया। इस मामले में अलग-अलग कारणों से गड़बड़ी हुई और अपात्र लोग आवास की सुविधा पाने में सफल हो गए। खबर के मुताबिक यहां पर आवास क्रमांक 177 का आवंटन किसी सावित्री नामक महिला को किया गया था जिसने सनत पांडे को किराए पर यह मकान दिया था। यहां पर 67 वर्षीय सनत ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पुत्र अविनाश ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था उसे दौरान उसे इस घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन

 
अविनाश पांडे ने बताया कि मकान मालकिन के कई और मकान है और हम लोग उसके मकान में किराए से रह रहे थे जो सरकारी योजना में मिला हुआ था। मकान को खाली करने के लिए वह लगातार परेशान कर रही थी। इसी कारण से उसके पिता तनाव में थे आत्महत्या का यही एक कारण है। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइट नोट मिला है। सुसाइट नोट में मृतक ने मरने से पहले मकान मालिक की प्रताड़ना और उसके कहने पर दो युवकों के द्वारा प्रताड़ित करने का जिक्र किया है। वही पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी अभिनवकान्त सिंह ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइट नोट बरामद किया गया है, पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए 174 सीआरपीसी के तहत मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed