फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Three women missing in Korba found in Raipur

बहुओं पर घोषित था 20 हजार का इनाम: एक साथ तीन महिलाओं ने छोड़ा ससुराल, मोबाइल ने पकड़वाया; भागने की वजह जरा सी

Mon, 01 Apr 2024 05:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 01 Apr 2024 05:44 PM IST
सार

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने तीन महिलाओं को रायपुर से ढूंढ निकाला जो कुछ दिन पहले कोरबा से लापता हुई थीं। पुलिस का दावा है कि पारिवारिक कलह होने से परेशान होकर महिलाएं लापता हुई थीं।

विज्ञापन
Three women missing in Korba found in Raipur
महिलाओं की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने तीन महिलाओं को रायपुर से ढूंढ निकाला जो कुछ दिन पहले कोरबा से लापता हुई थीं। पुलिस का दावा है कि पारिवारिक कलह होने से परेशान होकर महिलाएं लापता हुई थीं। महिलाओं के मिलने पर परिजनों ने ₹20000 का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन


कोरबा शहर के मोती सागर पारा  इलाके में रहने वाले सारथी परिवार के यहां से तीन महिलाएं एक पखवाड़ा पहले लापता हुई थी। 6 महीने के बच्चे को छोड़कर चले जाने से इस मामले में तूल पकड़ा। घर के लोगों ने महिलाओं की तलाश आसपास में की लेकिन कोई नतीजा नहीं मिले। घर की मुखिया ताराबाई सारथी और सरोजिनी ने उस दौरान बताया था कि लापता महिलाएं अपने साथ जेवरात और नगदी रकम भी ले गई हैं। 
विज्ञापन

 

सारथी परिवार ने उनके बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹20000 का इनाम देने की घोषणा भी की थी। इसके बाद से काफी खोजबीन की जा रही थी इसके शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की गई जहां मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आखिरकार उसे बरामद कर ही लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी ने एमबी पटेल ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर इन तीनों महिलाओं को रायपुर में ढूंढा गया है। इनमें से एक परिवार की बहू उसकी ननद और एक फ्रेंड है। पुलिस ने बताया की नगदी और जेवरात लेकर जाने वाली बात सामने नहीं आई है।
 

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों महिलाओं के एक-एक लापता हो जाने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था जहां उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तीनों को बरामद कर लिया गया है।



लापता बड़ी बहू नीरा सारथी, छोटी बहू ज्योति और बडी बहु की बहन रजनी तीनो लापता हुई थीं जिसमें एक बहु के 4 माह का बच्चा भी था जिसे छोड़ कर चली गई थी।  इस घटना के बाद मासूम बच्चा का रो-रो कर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed