फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Three people died in a tragic accident Bodies recovered after 26 hours in Kobra

दर्दनाक हादसे में तीन की मौत: 26 घंटे बाद बरामद हुए शव, काल के गाल में समा गए माता-पिता और बेटा

Wed, 30 Jul 2025 04:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 30 Jul 2025 04:20 PM IST
सार

कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के बनवार गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां कुएं में धंसने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों- पति, पत्नी और बेटे-की मौत हो गई। 26 घंटे से अधिक चले सघन बचाव अभियान के बाद गुरुवार सुबह उनके शव बरामद किए जा सके।

विज्ञापन
Three people died in a tragic accident Bodies recovered after 26 hours in Kobra
हादसे में माता-पिता और बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के बनवार गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां कुएं में धंसने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों- पति, पत्नी और बेटे-की मौत हो गई। 26 घंटे से अधिक चले सघन बचाव अभियान के बाद गुरुवार सुबह उनके शव बरामद किए जा सके।

विज्ञापन


यह घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय हुई जब छेदु राम श्रीवास (60), उनकी पत्नी कचन बाई (55) और बेटे गोविंद राम (30) कुएं से टुल्लू पंप निकालने का प्रयास कर रहे थे, तभी अचानक कुएं की मिट्टी धंस गई और तीनों मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, जिला पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन सेवा, एनडीआरएफ  और एसडीआरएफ  की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद बचाव दल ने अथक प्रयास किया। लगभग 40 फीट कुएं की खुदाई के बाद तीनों शवों को निकाला जा सका, जिसके बाद बचाव टीमों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


कटघोरा एसडीओपी डी.के. सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद थी और शवों को बरामद करने में सफलता मिली है। पोड़ी उपरोड़ा के एसडीएम टी.एस. भारद्वाज ने भी सभी बचाव टीमों के सहयोग की सराहना की और बताया कि अगली कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को शासन से मिलने वाले सभी लाभ प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर पाली-तानाखार के पूर्व विधायक मोहित राम केरकेटा भी मौजूद रहे। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। केरकेटा ने परिवार को आश्वासन दिया कि आने वाले समय में उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने में हरसंभव मदद की जाएगी। यह दुखद घटना पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed