फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Three friends had gone for a picnic one died after drowning in a waterfall in Korba

कोरबा: तीन दोस्त गए थे पिकनिक मनाने, वाटरफॉल में डूबने से एक की मौत, पुलिस और नगर सेना की टीम ने किया रेस्क्यू

Mon, 21 Jul 2025 03:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 21 Jul 2025 03:32 PM IST
सार

कोरबा में रविवार की दोपहर जिले के बालको क्षेत्र स्थित केसला घाट वाटरफॉल में पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों में से एक की दर्दनाक मौत हो गई। नदी में नहाते समय तेज बहाव में बहने से युवक की जान चली गई।

विज्ञापन
Three friends had gone for a picnic one died after drowning in a waterfall in Korba
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में रविवार की दोपहर जिले के बालको क्षेत्र स्थित केसला घाट वाटरफॉल में पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों में से एक की दर्दनाक मौत हो गई। नदी में नहाते समय तेज बहाव में बहने से युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, जफर खान (33 वर्ष), निवासी रामपुर, अपने दो दोस्तों के साथ रविवार को केसला घाट वाटरफॉल में पिकनिक मनाने गया था। पिकनिक के बाद तीनों दोस्त नहाने के लिए नदी में उतरे। इस दौरान जफर पानी के तेज बहाव में बह गया। उसके दोनों दोस्तों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन जफर गहरे पानी में समा गया।

विज्ञापन


दोनों दोस्तों ने घटना की जानकारी बालको थाने में जाकर लिखित रूप से दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से देर रात तक युवक की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह एक बार फिर गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की गई और अथक प्रयासों के बाद केसला घाट क्षेत्र से जफर खान का शव बरामद किया गया। फिलहाल बालको पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त कोरबा के रहने वाले है और मौसम का मिजाज बदलने पर तीनों बाइक से पिकनिक मनाने गए हुए थे जहा पानी का बहाव भी तेज था तीनो जैसे ही नहाने उतरे है वैसे ही जफर बह गया दोनो दोस्त चीखपुकार मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन नही बचा सके। 
विज्ञापन


वही बालको थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही शाम को पुलिस टीम गई हुई थी रात होने के बाद सोमवार की सुबह नगर सेना की गोताखोर टीम ने प्रयास किया जहा काफी मशकत के बाद शव बरामद कर लिया गया है। गौरतलब है कि बारिश के दिनों में पिकनिक स्पॉट खतरों से काम नहीं होते हैं शासन प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रही है कि ऐसे स्थान पर न जाए जहां पानी गहरा हो और डूबने के खतरा हो सकता है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed