फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   thieves set teacher house on fire after theft in chhattisgarh korba

चोरों ने घर में लगाई आग, सामान खाक: शादी में गया शिक्षक लौटा तो निकल रहा था धुआं, गहने-रुपये हो चुके थे चोरी

Thu, 16 Feb 2023 03:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 16 Feb 2023 03:47 PM IST
सार

शिक्षक गेंदराम को आशंका है कि गांव के ही असमाजिक तत्वों ने वारदात को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि घटना की सूचना पर जांच कार्यवाही करते हुए पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
thieves set teacher house on fire after theft in chhattisgarh korba
चोरों के आग लगाने से घर का सामान जल गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में चोरों ने एक शिक्षक के मकान में चोरी करने के बाद आग लगा दी। शिक्षक जब घर लौटा तो धुआं निकल रहा था और सारा सामान खाक हो चुका था। अलमारी का लॉकर भी टूटा था और उसमें रखे सोने-चांदी के गहने, डेबिट कार्ड, बैंक पासबुक व रुपये गायब थे। इसके बाद शिक्षका ने पुलिस को सूचना दी। शिक्षक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दूसरे गांव गया था। फिलहाल इसमें गांव के ही व्यक्ति पर चोरी का संदेह जताया जा रहा है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, ग्राम पताड़ी निवासी शिक्षक गेंदराम कुर्रे ग्राम फुलसरी के हाईस्कूल में शिक्षक है। वह अपने परिजनों को एक शादी समारोह में छोड़ने के लिए पास के गांव में गया था। वहां से कुछ घंटे बाद लौटा तो देखा कि उसके घर में आग लगी है और धुआं निकल रहा है। इस पर उसने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। घर के अंदर गया तो सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। वहीं अलमारी का लॉकर टूटा था। उसमें रखे गहने और 95 हजार रुपये गायब थे। 
विज्ञापन




शिक्षक गेंदराम कुर्रे ने बताया कि परिवार में शादी कार्यक्रम था। पूरा परिवार समारोह में शामिल होने गया था। कुछ घंटे बाद जब लौटे दो घर में धुआं उठ रहा था। अंदर जाकर देखा तो पीछे का दरवाजा टूटा था और अलमारी से रकम समेत सोना चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। शिक्षक गेंदराम को आशंका है कि गांव के ही असमाजिक तत्वों ने वारदात को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि घटना की सूचना पर जांच कार्यवाही करते हुए पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed