फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Thieves broke into the shop and stole liquor boxes

कोरबा: चोर दुकान में सेंधमारी कर ले गए शराब की पेटियां, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 16 Aug 2025 01:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 16 Aug 2025 01:24 PM IST
सार

कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर में स्थित एक सरकारी देसी एवं विदेशी शराब दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर हजारों रुपए की शराब चुरा ली।

विज्ञापन
Thieves broke into the shop and stole liquor boxes
शराब की दुकान में सेंधमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर में स्थित एक सरकारी देसी एवं विदेशी शराब दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर हजारों रुपए की शराब चुरा ली। चोरों ने बड़ी चालाकी से दुकान की दीवार में एक बड़ा छेद किया और उसके रास्ते अंदर घुस गए। इस घटना में चोर देसी शराब और बीयर की बोतलें लेकर फरार हो गए। हालांकि गनीमत रही कि काउंटर में रखे गए कैश को वो नहीं ले जा पाए।
विज्ञापन


जब सुबह दुकान खोलने आए कर्मचारियों ने शटर खोला और दुकान के भीतर का मंजर देखा तो कर्मचारियों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस और आबकारी विभाग को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


रामपुर शराब दुकान के सेल्समेन सूरज साहू ने बताया कि 14 अगस्त की रात निर्धारित दुकान समय 10 बजे के अनुसार दुकान बंद कर सभी कर्मचारी घर चले गए थे। दुकान पर सेल्समेन, सुपरवाइजर, मुंशी के अलावा दो अन्य कर्मचारी हैं। 15 अगस्त को दुकान शासन के निर्देशानुसार बंद किया गया था। वहीं, 16 अगस्त की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे इस दौरान दुकान पर ताला लगा हुआ था, जहां खोलकर अंदर देखा तो दुकान के पीछे की दीवार से सेंधमारी हुई थी। जहां से चोर देसी और अंग्रेजी शराब की बोतल लेकर फरार हो गए है। कितनी पेटियां लेकर गए हैं उसका आंकलन किया जा रहा है। वहीं, चोर कैश काउंटर में रखे नगदी रकम लेकर नहीं गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed