{"_id":"66a4afb05db5f93f7107a41b","slug":"there-was-a-stir-after-the-body-of-an-employee-was-found-inside-the-toilet-suspicion-of-murder-in-korba-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: शौचालय के अंदर कर्मचारी का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: शौचालय के अंदर कर्मचारी का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 27 Jul 2024 01:58 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:58 PM IST
सार
कोरबा में सीएसईबी चौकी क्षेत्र के तहत टीपी नगर नगर पालिका निगम द्वारा संचालित शौचालय के अंदर देखरेख करने वाले कर्मचारी की लाश मिलने के बाद हड़कप मच गया।
विज्ञापन
शौचालय में कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा में सीएसईबी चौकी क्षेत्र के तहत टीपी नगर नगर पालिका निगम द्वारा संचालित शौचालय के अंदर देखरेख करने वाले कर्मचारी की लाश मिलने के बाद हड़कप मच गया। इसकी सूचना सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंचे जांच कार्यवाही शुरू की गई लाश को देख पुलिस ने हत्या के संदेह पर जांच शुरू की। सुलभ शौचालय को बाहर से सील कर दिया गया वहीं इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई जहां मौके पर कोरबा सीएसपी भूषण एक्का मौके पर पहुंचे वहीं आरोपियों को पकड़ने फोरेंसिक एक्सपर्ट और साइबर सेल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 49 वर्षीय प्रमोद सिंह मूलतः बिहार के राजापाकर थाना अंतर्गत बढियारपुर का रहने वाला था। 3 साल पहले कोरबा आया हुआ था। जो नगर निगम द्वारा संचालित शौचालय में देख रेख का काम करता था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह शौचालय बंद कर अपने कमरे में सोने चले गया सुबह होने पर जब लोग पहुंचे इस दौरान शौचालय का मुख्य द्वार अंदर से ताला बंद था लोगों की अनहोनी होने की आशंका हुई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई जब पुलिस अंदर जाकर देखी तो मिटा के सिर पर चोट के निशान पाए गए पुलिस हत्या का संदेह मान कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि टीपी नगर स्थित शौचालय में 15 दिन पहले ही काम करने आया हुआ था इससे पहले बस स्टैंड स्थित शौचालय में काम कर रहा था रात 8 से 9 के बीच में शौचालय के आसपास के लोग और दुकानदार उसे टहलते हुए देखें लेकिन उसके बाद उसके साथ क्या हुआ इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस हत्या का संदेह मान आगे की जांच कार्यवाही कर रही है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है। मृतक शादीशुदा और उसके तीन बच्चे और पत्नी है जहां एक बेटी की शादी हो गई और दो बेटी की शादी की तैयारी में जुटा हुआ था।