फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   SP suspended ASI Action taken on charges of recovery of money in Korba

ASI को एसपी ने किया सस्पेंड: पैसों की वसूली के आरोप में हुई कार्रवाई, झूठे केस में फंसाने की देता था धमकी

Wed, 13 Mar 2024 05:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 13 Mar 2024 05:53 PM IST
सार

एएसआई सिदार का कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इसके ऊपर कई आरोप लग चुके हैं। हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सिदार को इस बार भी नव पदस्थ एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन
SP suspended ASI Action taken on charges of recovery of money in Korba
ASI को SP ने किया सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बांगो थाना में पदस्थ एक एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि एएसआई के खिलाफ अवैध शराब के प्रकरण पर कार्रवाई करने की जगह पैसों की उगाही करने की शिकायत हुई थी। वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया में एएसआई पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए विडियो भी वायरल किया था। मामले की जांच में सत्यता पाये जाने पर एसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए एएसआई को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन

 

कानूनी कार्रवाई के नाम पर रिश्वतखोरी का पूरा मामला कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बांगो थाना में पदस्थ एएसआई सुखलाल सिदार के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की थी। शिकायत में एएसआई सिदार पर अवैध शराब के प्रकरण में कानूनी कार्रवाई न करने के एवज में पैसों की मांग करने का गंभीर आरोप था। इसी तरह एक दिन पहले भी एएसआई सिदार पर अवैध शराब प्रकरण में पैसा लेने के बाद भी कानूनी कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में विडियो वायरल किया गया था।

विज्ञापन

 

एएसआई सिदार का कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इसके ऊपर कई आरोप लग चुके हैं। हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सिदार को इस बार भी नव पदस्थ एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

लगातार पुलिस कर्मियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के द्वारा की जा रही कार्रवाई से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। कुछ दिनों पहले ही कटघोरा में पदस्थ एक आरक्षक के खिलाफ किसी मामले में पैसे मांगे जाने के आरोप में कार्रवाई की गई थी। वहीं एक एएसआई के खिलाफ किसी गंभीर मामले में लापरवाही करने पर उसके खिलाफ भी कार्यवाही की गई थी इस तरह लगातार हो रही कार्रवाई से पुलिस महकमे में भी हड़कप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed