{"_id":"66ec004f50bc5d8da4077cb9","slug":"smuggler-running-illegal-business-under-the-guise-of-a-dhaba-arrested-from-korba-2024-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ढाबे की आड़ में अवैध कारोबार: तस्कर के पास ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, भारी मात्रा में सामान बरामद; एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे की आड़ में अवैध कारोबार: तस्कर के पास ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, भारी मात्रा में सामान बरामद; एक गिरफ्तार
Thu, 19 Sep 2024 04:17 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:17 PM IST
सार
कोरबा इलाके में एक ढाबे की आड़ में अवैध रूप से कारोबार चल रहा था। पुलिस ने ग्राहक बनकर छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छापामारी के दौरान भारी मात्रा में डीजल शराब और गांजा जब्त किया है।
विज्ञापन
ढाबा की आड़ में अवैध धंधा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा चांपा मुख्य मार्ग पर स्थित सुभाष ढाबे पर अवैध रूप से डीजल, गांजा और शराब का कारोबार चल रहा था। उरगा थाना पुलिस को मुख्य से सूचना मिली। जहां पुलिस ग्राहक बनकर ढाबे पर पहुंची और डीजल मांगा। उसके बाद शराब की मांग की गई। जहां उन्हें भी आसानी से ढाबा संचालक ने देने की बात कही।
विज्ञापन
इस दौरान उरगा और साइबर पुलिस की टीम आसपास मौके पर मौजूद थी और छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध रूप से डीजल के ड्रम को बरामद किया। इसके अलावा जब ढाबे की तलाशी ली गई। तो अंग्रेजी शराब की बोतल और गांजा की पुड़िया भी डिब्बे में पुलिस ने बरामद की। जहां तत्काल सुभाष ढाबा के संचालक सुभाष गुप्ता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पुलिस ने ड्रम में भारी मात्रा में डीजल बरामद किया। इसके अलावा सात लीटर अंग्रेजी शराब थी। जिसमें बियर की बोतल और कुछ ब्रांडेड शराब थी। वही पुड़िया बरामद की है। जिसमें गांजा भरा हुआ था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह अवैध कारोबार काफी लंबे समय से चल रहा था। जहां पुलिस को इसकी सूचना मिलती थी। लेकिन वह बड़े ही चालाकी से माल को दूसरे जगह छुपा कर रखता था। खुद ग्राहक बनकर जब मौके पर पहुंची तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।
उरगा थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि सुभाष ढाबा के संचालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है जिसके कब्जे से डीजल, शराब की बोतल और गांजा बरामद की गई है।
चापा कोरबा मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का आवाजाही लगा रहता है जहां 24 घण्टे रात में ट्रक और बसे चलाते रहती है। रात के वक्त ट्रक चालक ढाबा में शराब गांजा का सेवन कर वाहन चलाते हैं जिसके चलते कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इस मार्ग पर कई ऐसे ढाबे हैं उन ठिकानों पर भी पुलिस को दबिश देकर जांच करनी चाहिए।