फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Sita was born in Ayodhyapuri happy atmosphere in the family in Korba

Korba: अयोध्यापुरी में सीता का हुआ जन्म, परिवार में खुशी का माहौल, जिला मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित हुआ प्रसव

Mon, 22 Jan 2024 06:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 22 Jan 2024 06:03 PM IST
सार

श्री रामचंद्र के अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कोरबा जिले के अयोध्यापुरी में रवि शंकर और मीना साहू सहित परिवार की खुशियां बढ़ गई जब उनके यहां एक नई सदस्य का आगमन हुआ। 

विज्ञापन
Sita was born in Ayodhyapuri happy atmosphere in the family in Korba
रवि शंकर के घर आई नन्ही परी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सहित विश्व के 57 देशों में भगवान श्रीरामचंद्र के प्राण प्रतिष्ठा दिवस को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसे रामोत्सव का नाम दिया गया है। इधर कोरबा जिले के अयोध्यापुरी में इसी दिन सीता का अवतरण हुआ। इससे परिवार में खुशी का वातावरण है।

विज्ञापन

 

खास दिवस को धरती पर जन्म लेने वाले शिशु के नामकरण को लेकर परिजन करते हैं। इस बीच श्री रामचंद्र के अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कोरबा जिले के अयोध्यापुरी में रवि शंकर और मीना साहू सहित परिवार की खुशियां बढ़ गई जब उनके यहां एक नई सदस्य का आगमन हुआ। पहले से इस परिवार में दो बेटियां हैं। खास दिन नई बेटी के जन्म लेने पर उसका नाम सीता रखा गया। सीएसईबी में काम करने वाले रवि शंकर साहू ने बताया कि यह दिन उनके लिए बेहद विशेष हो गया।

विज्ञापन

 

दर्री अयोध्यापुरी निवासी रवि शंकर ने बताया कि वह सीएसईबी कर्मी है उसके दो बेटियां हैं और आज जो जन्म ली है वह तीसरी है। अयोध्या में जिस तरह से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है इस शुभ दिन में उसकी बेटी का इस संसार में आना और उन्हें सेवा का जो मौका मिला है उसे वह कभी नहीं भूल सकता उसने पहले से ही सोच रखा था कि इस पवित्र दिन में अगर लड़का होता है तो उसका नाम राम रखेगा वहीं लड़की होती है तो सीता रखेगा। वहीं उसका सपना पूरा हुआ की साक्षात उसके घर मैया सीता ने जन्म लिया है और वह बेहद खुश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा जिला मेडिकल कॉलेज में जन्म लिए शिशु के माता-पिता ने भी यही कहा कि आज उनके घर जन्म हुए बच्चे का नाम भगवान राम और मैया सीता के तर्ज पर ही रखेंगे आज उनके लिए भी बड़ा सौभाग्य के दिन है। जिला मेडिकल कॉलेज परिसर के प्रवेश द्वार पर भी गणेश जी के मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर श्री राम के नाम का रंगोली बनाया गया था ताकि यहां पहुंच कर प्रभु राम के दर्शन कर सारी परेशानियां उनकी दूर हो सके।


जिला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर आदित्य सिसोदिया ने बताया कि आज दिन भर में नव प्रश व जिला मेडिकल कॉलेज में कराया गया जहां जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed