फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Sensation due to finding a half naked burnt body of a woman suspicion of murder and dumping of the body in Kor

कोरबा: महिला की अर्धनग्न जली लाश मिलने से सनसनी, हत्या कर फेंके जाने की आशंका, मृतका की नहीं हो सकी पहचान

Tue, 08 Jul 2025 04:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 08 Jul 2025 04:43 PM IST
सार

कोरबा में बाकी मोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवारी बाजार के पीछे कॉलोनी में एक महिला की अर्धनग्न जली हुई लाश देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Sensation due to finding a half naked burnt body of a woman suspicion of murder and dumping of the body in Kor
महिला की अर्धनग्न जली लाश मिलने से सनसनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में बाकी मोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवारी बाजार के पीछे कॉलोनी में एक महिला की अर्धनग्न जली हुई लाश देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। जहां इस घटना के बाद देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल बाकी मोगरा थाना पुलिस को दी गई। बाकी मोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही शुरू की मामले को देखते हुए जहां पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया जिसके आधार पर जांच कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि बाजार से लगे कॉलोनी के पीछे ही लाश जली हुई जहां महिला के शरीर बुरी तरह से चल चुका है। उसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष अनुमान लगाया जा रहा है घटनास्थल के पास चप्पल भी मिले हैं जो जल गए हैं।

विज्ञापन


महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है पुलिस पहचान के लिए आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है वही व्हाट्सएप ग्रुप में जानकारी देकर पहचान करवाई में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर उसे जला दिया गया होगा। पुलिस की माने तो अर्धनग्न और जली हुई हालत में लाश मिली पुलिस हत्या कर फेंकने की आशंका जता रही है पुलिस महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड उनकी मदद से साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं पाली थाना क्षेत्र के चैतुरगढ़ राहा सपलवा पहाड़ के ऊपर एक युवती की अर्धनग्न जली हुई लाश मिली थी  एक महिला की अर्धनग्न लाश मिली थी, हत्या की आशंका जताई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed