फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Sensation created after the dead body of a young man was found

Korba News: युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, गले पर मिले निशान; हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 17 Mar 2024 11:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 17 Mar 2024 11:45 AM IST
विज्ञापन
Sensation created after the dead body of a young man was found
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरबा में पाली के बसीबार में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक की लाश घर से दूर बाड़ी में पड़ी मिली। फॉरेसिंग एक्सपर्ट की टीम ने शव का बारीकी से निरीक्षण किया तो गले में निशान मिले। जिससे किसी तार या फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पाली थानांतर्गत ग्राम बसीबार में शोभा सिंह यादव का परिवार निवास करता है। 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार यादव की लाश घर से दूर दिलीप कुमार के बाड़ी में मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चमन लाल सिंहा अपनी टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना करते हुए फॉरेसिंग एक्सपर्ट को अवगत कराया। अधिकारी डॉ. सत्यजीत कोसरिया प्रधान आरक्षक हेमंत चौहान व आरक्षक राजेश चंद्रा के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान मृतक के गले पर निशान मिले हैं। जिससे पूरा मामला संदिग्ध हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि किसी तार या फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई होगी। हालांकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिले हैं। पुलिस पीएम रिपोर्ट मिलते ही जांच तेज कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed